एक लाख की रिश्वत लेते थानेदार गिरफ्तार, ACB ने रिसॉर्ट की पार्किंग में जाल बिछाकर दबोचा
Jageshwar prasad | May 17, 2026, 19:55 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के उदयपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाने के ASI सुनील बिश्नोई को 1 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI ने दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ के एक मामले को दबाने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी।
News In Short
- दुष्कर्म के प्रयास का केस रफा-दफा करने के लिए ASI ने मांगी थी घूस।
- उदयपुर ACB ने रिसॉर्ट की पार्किंग में जाल बिछाकर थानेदार को दबोचा।
- ACB ने ASI सुनील बिश्नोई को 1 लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा।
- पैसे न देने पर पीड़ित को लगातार गंभीर धमकियां दी जा रही थीं।
- ACB ने सीक्रेट वेरिफिकेशन के बाद जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा।
News In Detail
छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दबाने का था मामला
उसने परिवादी (पीड़ित) पर दबाव बनाया कि अगर वह मामले को यहीं रफा-दफा करना चाहता है और नहीं चाहता कि मुकदमा दर्ज हो, तो उसे एक मोटी रकम देनी होगी। पैसे न देने पर परिवादी को डराया और धमकाया भी जा रहा था।
ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग बनी ट्रैप ग्राउंड
इसके बाद रविवार को ACB की टीम ने रणनीति के तहत परिवादी को आरोपी के पास भेजा। ASI सुनील बिश्नोई ने रिश्वत की रकम लेने के लिए परिवादी को प्रतापनगर थाने के बजाय शहर के शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में बुलाया। जैसे ही रिसॉर्ट की पार्किंग में परिवादी ने ASI को 1 लाख रुपए थमाए, वैसे ही सादा कपड़ों में मुस्तैद ACB की टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर रंगे हाथों दबोच लिया।
ACB की टीम अब आरोपी के ठिकानों की तलाशी लेने के साथ ही यह भी पता लगा रही है कि इस घूसखोरी में थाने के किसी अन्य अधिकारी की संलिप्तता थी या नहीं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
उदयपुर में ACB ने किस पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है?
ASI सुनील बिश्नोई ने किस काम के बदले 1 लाख रुपए की घूस मांगी थी?
ACB ने इस पूरे ट्रैप ऑपरेशन को कहां अंजाम दिया?
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान में 9 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें- किस-किस पोस्ट के लिए निकलेगी वैकेंसी
UPSC की शून्य जानकारी से AIR 4 पाने की IAS अतुल प्रकाश की प्रेरक कहानी
मुख्य सचिव ने सीनियर जर्नलिस्ट पर दर्ज कराई एफआइआर, अपनी तरह का ऐसा पहला मामला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari