राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट का नोटिस, कार्तिकेय ने दर्ज कराया था केस, जानें पूरा मामला

Rohit Sahu | May 10, 2025, 12:40 IST
rahul gandhi notice
भोपाल कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कार्तिकेय सिंह चौहान के मानहानि मामले में 28 अगस्त को पेश होने का समन भेजा है। मामला 2018 में दिए गए पनामा पेपर्स से जुड़े एक चुनावी बयान का है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट ने एक बार फिर नोटिस भेजा है। यह मामला साल 2018 की एक चुनावी रैली में दिए गए बयान से जुड़ा है। इसी बयान को लेकर उन्हें कोर्ट ने नोटिस भेजकर हाजिर होने के लिए कहा था, इसके बाद नहीं पहंचने पर फिर कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा है।



झाबुआ की रैली में दिया था बयान

कार्तिकेय ने दायर किया था मानहानि का केस

राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने साल 2018 में भोपाल की अदालत में उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि राहुल गांधी ने तथ्यहीन आरोप लगाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।



9 मई को नहीं पहुंचे कोर्ट, अब अगली तारीख 28 अगस्त

भोपाल कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को पहले भी समन जारी किया था, जिसमें उन्हें 9 मई 2025 को पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन निर्धारित तारीख पर वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने एक और नोटिस जारी कर उन्हें 28 अगस्त 2025 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।



यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले में बढ़े, 5 जिलों में एक जैसी साजिशें उजागर



क्या राहुल होंगे पेश

अदालत की यह कार्यवाही एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। कांग्रेस के बड़े नेता और विपक्ष के नेता पर चल रही यह मानहानि की कार्यवाही आगामी समय में दिलचस्प मोड़ ले सकती है। अब नजरें इस बात पर हैं कि क्या राहुल गांधी 28 अगस्त को कोर्ट में पेश होते हैं या कोई नई कानूनी रणनीति सामने आती है।



कोर्ट के ताजा नोटिस से यह स्पष्ट है कि अदालत अब इस मामले में गंभीरता से सुनवाई करना चाहती है। यदि अगली तारीख पर भी राहुल गांधी पेश नहीं होते, तो अदालत उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का रुख अपना सकती है।



यह भी पढ़ें...राहुल गांधी की नागरिकता पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट बोला- रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई सरकार



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Rahul Gandhi | राहुल गांधी को नोटिस | Rahul Gandhi Case



Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • कार्तिकेय सिंह चौहान
  • राहुल गांधी को नोटिस
  • Rahul Gandhi Case
  • मानहानि