मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले में बढ़े, 5 जिलों में एक जैसी साजिशें उजागर
Rohit Sahu | May 10, 2025, 12:06 IST
love jihad case mp
मध्य प्रदेश के महू, बीना, इंदौर और खंडवा में लव जिहाद के मामलों ने फिर सनसनी फैला दी है। युवतियों से दोस्ती कर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
मध्य प्रदेश में लव जिहाद से जुड़े मामलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भोपाल, उज्जैन और मुरैना के बाद अब महू, बीना, इंदौर और खंडवा जिलों में भी हिंदू युवतियों को झांसे में लेकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने की शिकायतें दर्ज हुई हैं। पुलिस ने संबंधित आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महू की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी संजय खान ने खुद को संजय कुमावत बताकर 2013 में दोस्ती की। आरोप है कि उसने युवती को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और शादी का दबाव बनाकर खजराना मंदिर में विवाह भी किया।
शादी के बाद असली पहचान उजागर हुई तो युवती हैरान रह गई। गर्भवती होने पर निकाह किया गया, जिससे चार साल में तीन बच्चे हुए। इसके बाद भी आरोपी लगातार प्रताड़ित करता रहा। थक-हारकर युवती ने महू थाने में केस दर्ज कराया, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बीना जिले की एक युवती ने लातूर (महाराष्ट्र) निवासी ओबाज खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद वह आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और फिर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को वापी (गुजरात) से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें...भोपाल-उज्जैन में लव जिहाद पर बड़ा खुलासा: कई बेटियां बनीं शिकार, सीएम ने मांगी रिपोर्ट
इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी नौकरी के दौरान 21 वर्षीय फरहान खान से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद वह उसके फ्लैट पर आता-जाता रहा।
युवती का आरोप है कि फरहान ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बार-बार ब्लैकमेल कर यह सिलसिला जारी रखा। इतना ही नहीं, वह निकाह के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर फरहान की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद लालवानी, विधायक मेंदोला, वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत
खंडवा की एक युवती ने नागदा निवासी फैजान पर आरोप लगाया है कि उसने इंस्टाग्राम पर खुद को ‘राहुल’ बताकर दोस्ती की। युवती को इंदौर बुलाकर दुष्कर्म किया और फिर पांच साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
फैजान ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और जब उसने विरोध किया, तो फोटो वायरल करने की धमकी दी। 7 मई को फैजान खंडवा पहुंचा और उसे फिर से धमकाया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर केस को इंदौर स्थानांतरित कर दिया है।
यह भी पढ़ें...एमपी में कलेक्टर को निर्देश: अस्पतालों में डॉक्टर्स-दवाओं, खाने-पीने की चीजों की कमी नहीं होनी चाहिए
इन सभी मामलों से पहले मुरैना के जीवाजीगंज क्षेत्र में ‘अभी इंसानियत’ नाम से कोचिंग सेंटर चलाने वाले असलम खान को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पर हिंदू नाम 'अभी' बताकर छात्राओं को बहकाने और कोचिंग सेंटर में लगे हिडन कैमरों से उनकी आपत्तिजनक गतिविधियां रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने का आरोप था।
गौरतलब है कि भोपाल, उज्जैन, मुरैना, महू, बीना, इंदौर और खंडवा जिलों में सामने आए ये मामले राज्य में लव जिहाद की एक जैसी साजिश को दर्शाते हैं। सभी घटनाओं में झूठी पहचान, भावनात्मक जाल, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव शामिल है। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
यह भी पढ़ें...मुरैना में कोचिंग सेंटर में लव जिहाद, असलम ने खुद को शिवभक्त बताकर छात्राओं के वीडियो बनाए
Bhopal Love Jihad Case | इंदौर में लव जिहाद | खंडवा लव जिहाद | मप्र में लव जिहाद | mp love jihad case
महू: झूठी पहचान से दोस्ती
शादी के बाद असली पहचान उजागर हुई तो युवती हैरान रह गई। गर्भवती होने पर निकाह किया गया, जिससे चार साल में तीन बच्चे हुए। इसके बाद भी आरोपी लगातार प्रताड़ित करता रहा। थक-हारकर युवती ने महू थाने में केस दर्ज कराया, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बीना: सोशल मीडिया से दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग
यह भी पढ़ें...भोपाल-उज्जैन में लव जिहाद पर बड़ा खुलासा: कई बेटियां बनीं शिकार, सीएम ने मांगी रिपोर्ट
इंदौर: सहकर्मी ने किया दुष्कर्म,धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
युवती का आरोप है कि फरहान ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बार-बार ब्लैकमेल कर यह सिलसिला जारी रखा। इतना ही नहीं, वह निकाह के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर फरहान की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद लालवानी, विधायक मेंदोला, वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत
खंडवा: इंस्टाग्राम से राहुल बनकर की दोस्ती
फैजान ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और जब उसने विरोध किया, तो फोटो वायरल करने की धमकी दी। 7 मई को फैजान खंडवा पहुंचा और उसे फिर से धमकाया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर केस को इंदौर स्थानांतरित कर दिया है।
यह भी पढ़ें...एमपी में कलेक्टर को निर्देश: अस्पतालों में डॉक्टर्स-दवाओं, खाने-पीने की चीजों की कमी नहीं होनी चाहिए
मुरैना से भी सामने आया था चौंकाने वाला मामला
गौरतलब है कि भोपाल, उज्जैन, मुरैना, महू, बीना, इंदौर और खंडवा जिलों में सामने आए ये मामले राज्य में लव जिहाद की एक जैसी साजिश को दर्शाते हैं। सभी घटनाओं में झूठी पहचान, भावनात्मक जाल, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव शामिल है। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
यह भी पढ़ें...मुरैना में कोचिंग सेंटर में लव जिहाद, असलम ने खुद को शिवभक्त बताकर छात्राओं के वीडियो बनाए
Bhopal Love Jihad Case | इंदौर में लव जिहाद | खंडवा लव जिहाद | मप्र में लव जिहाद | mp love jihad case
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA