मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद लालवानी, विधायक मेंदोला, वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत

Sanjay Gupta | May 10, 2025, 10:55 IST
Share
supreme-court-relief-kailash-vijayvargiya-and-indore-leaders
supreme-court-relief-kailash-vijayvargiya-and-indore-leaders

24 साल पुराने एक जमीन घोटाले के मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मधु वर्मा और पूर्व महापौर उमा शशि शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही सांसद शंकर लालवानी, विधानसभा इंदौर-दो के विधायक रमेश मेंदोला, राउ के विधायक मधु वर्मा और पूर्व महापौर उमा शशि शर्मा—इन सभी नेताओं को एक 24 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है।

खबर यह भी...इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा पाकिस्तान से पंगा मत लो

इन पर यह लगे थे आरोप

साल 2001-02 में इंदौर में पीपल्याहाना तालाब को रीजनल पार्क में विकसित करने की तैयारी हुई थी। इसके लिए होलकर घराने की कुछ जमीन अधिग्रहित की गई और उन्हें इसके बदले में नवरतन बाग में जमीन दी गई। इस पर इन सभी पर आरोप लगे थे कि इन्होंने सस्ती जमीन ली और बदले में लाभ पहुंचाते हुए कीमती जमीन दे दी। इस दौरान विजयवर्गीय महापौर पद पर थे और लालवानी, मेंदोला, शर्मा और वर्मा महापौर परिषद के मेंबर थे। आज विजयवर्गीय मंत्री हैं, लालवानी सांसद और मेंदोला व वर्मा विधायक पद पर हैं। डॉ. शर्मा अभी किसी पद पर नहीं हैं, वह बाद में महापौर पद पर भी रही हैं।
खबर यह भी...इंदौर में 50 लाख की रिश्वत मामले में सस्पेंड नायब तहसीलदार ने महिला SDM को दी देख लेने की धमकी

निजी परिवाद हुआ था दायर

इस मामले में इन सभी पर निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जिला कोर्ट में निजी परिवाद दायर हुआ। अधिवक्ता आनंद अग्रवाल ने बताया कि यह परिवाद इस आधार पर खारिज हो गया कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ केस चलाने के पहले सरकार से अभियोजन की मंजूरी जरूरी है। इसके बाद अपील हाईकोर्ट में हुई और वहां भी खारिज हो गई। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, और वहां भी जिला व हाईकोर्ट के आदेश को बनाए रखा गया और एसएलपी खारिज कर दी गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय | कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय | इंदौर सांसद शंकर लालवानी | इंदौर विधायक रमेश मेंदोला | राउ विधायक मधु वर्मा | MP News | Indore News

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • Indore News
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • रमेश मेंदोला
  • इंदौर विधायक रमेश मेंदोला
  • कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर सांसद शंकर लालवानी
  • मध्य प्रदेश
  • BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय
  • राउ विधायक मधु वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा