राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर संकट: कांग्रेस को आईडीए ने थमाया एक और नोटिस

Sanjay Gupta | Sept 17, 2026, 11:35 IST
Share
rahul gandhi chatron ki goonj ida notice
rahul gandhi chatron ki goonj ida notice

राहुल गांधी के आयोजन में 10 लाख रुपए शुल्क लेने पर नाराज हो रही कांग्रेस को एक और झटका लगा है। अब आईडीए ने बीजेपी की शिकायत के बाद एक औऱ डिमांड नोटिस जारी कर दिया।

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले छात्रों की गूंज के लिए कांग्रेस को एक और झटका लगा है। इस मामले में पहले ही 10 लाख 8 हजार रुपए भर चुके कांग्रेस को अब आईडीए ने एक और डिमांड नोटिस भेज दिया है। यह नोटिस बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव की शिकायत के बाद जारी हुआ है।

4 लाख रुपए और भरो नहीं तो मंजूरी निरस्त

कांग्रेस ने आईडीए से रीजनल पार्क के सामने 12 हजार वर्गमीटर जमीन (भारत जोड़ो मैदान) 17 से 19 सितंबर तक किराए पर लिया है। इसका 18 फीसदी जीएसटी सहित किराया 10 लाख 8 हजार 175 रुपए लिया गया है।

लेकिन अब आईडीए ने जांच में पाया कि इस जमीन का उपयोग दो दिन से पहले किया जा रहा है। इस दो दिन के लिए करीब चार लाख रुपए और किराया बनता है। इसलिए यह नोटिस गया है। आईडीए सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े ने नोटिस भेजने की पुष्टि की है।

बीजेपी प्रवक्ता ने की है शिकायत

हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में आए और प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए राकेश यादव ने इसे लेकर शिकायत की थी। यादव का आरोप है कि कांग्रेस द्वारा 1 सितंबर से ही मैदान पर कब्जा कर काम किया जा रहा है।

ऐसे में उनसे 24 दिन का किराया वसूला जाना चाहिए जो 86 लाख रुपए करीब होता है। शिकायत के बाद मौके पर टीम को भेजा गया और पाया गया कि वहां दो दिन पहले से ही काम शुरू किय गया है। इसके बाद दो दिन का और किराया कांग्रेस से मांगा गया है।

राहुल के कार्य़क्रम रूट लंबा करने से विवाद

वहीं राहुल गांधी के आयोजन स्थल पर जाने के रूट को लेकर विवाद हो गया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी करीब दो बजे दिल्ली से इंदौर आएंगे। फिर वह होटल रेडिसन जाएंगे और करीब दो घंटे वहीं रहेंगे। इसके बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल पर आना है इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन के साथ बैठक में अधिकारियों ने रूट बताया कि उन्हें सुपर कॉरिडोर से एयरपोर्ट रोड, कालानी नगर, बड़ा गणपति, महू नाका होते हुए रीजनल पार्क आयोजन स्थल पर लाएंगे।

वहीं कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े की इस पर खासी आपत्ति है। उनका कहना है कि जब रिंग रोड वाला और एबी रोड वाला सीधा रास्ता मौजूद है तो फिर करीब आधा घंटे अधिक वाला रूट क्यों चुना जा रहा है। इससे राहुल के आय़ोजन स्थल पर समय की कमी होगी। इस पर कांग्रेस ने खासी आपत्ति ली है। डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि अभी रूट फाइनल नहीं हुआ है।

रात को निकल जाएंगे राहुल

वहीं प्रस्तावि कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 19 सितंबर को करीब दो बजे दोपहर में इंदौर आएंगे। फिर वह होटल रेडिसन में रहेंगे। शाम को करीब साढ़े पांच बजे आयोजन स्थल पर पहुंचेगे। इसके बाद वह रात नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें...

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में 15 हजार संभावित, कांग्रेस का सीपी को पत्र, बताई प्लानिंग

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी के आयोजन पर फिर तंज- बोले रैपर की क्या जरूरत राहुल पर्याप्त

Ida ने इन पांच शर्तों पर दी राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के लिए मंजूरी, पुलिस एनओसी बाकी

राहुल गांधी की टीम ने ली मप्र के मुद्दों की लिस्ट, बालाघाट, सिंगरौली, छिंदवाड़ा सागर और भागीरथपुरा भी

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • आईडीए
  • बीजेपी प्रवक्ता
  • शिकायत
  • चिंटू चौकसे
  • राकेश यादव
  • छात्रों की गूंज
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?