इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में गरजे राहुल गांधी, शिक्षा और सिस्टम पर उठाए सवाल

Kaushiki | Sept 20, 2026, 09:29 IST
इंदौर के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, बजट में कटौती और फोन टैपिंग को लेकर केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि छात्र ही देश से नफरत खत्म कर सकते हैं।
1 8 छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी
Rahul Gandhi at Chhatron Ki Goonj

19 अगस्त को एमपी के इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जेन-जी युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, सरकारी नीतियों और देश के मौजूदा प्रशासनिक ढांचे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए।

2 8 सिस्टम बनाम छात्र
Rahul Gandhi at Chhatron Ki Goonj

राहुल गांधी ने कहा कि देश का मौजूदा सिस्टम सवाल उठाने वाले ईमानदार छात्रों को पसंद नहीं करता है। व्यवस्था ऐसे युवाओं को दबा रही है और छात्रों के बजाय अंधभक्तों को प्रमोट कर रही है क्योंकि अंधभक्त सवाल नहीं पूछते।

3 8 राहुल गांधी का आरोप
Rahul Gandhi at Chhatron Ki Goonj

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की पूरी व्यवस्था को कुछ चुनिंदा प्रभावशाली लोग मिलकर नियंत्रित कर रहे हैं। ये ढांचा छात्रों और युवाओं की रियल आवाज को दबाने का काम कर रहा है। उनके मुताबिक इस सिस्टम में सवाल पूछने वाले की बात सुनने के बजाय उन पर नियंत्रण बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है।

4 8 फोन टैपिंग और निगरानी के आरोप
Rahul Gandhi at Chhatron Ki Goonj

NSA अजीत डोभाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के पूरे कम्युनिकेशन नेटवर्क और WhatsApp पर उनका कब्जा है। उन्होंने दावा किया कि सबकी निगरानी और फोन टैपिंग के जरिए सारी रिपोर्ट शीर्ष नेताओं को दी जाती है।

5 8 शिक्षा बजट में भारी गिरावट
Rahul Gandhi at Chhatron Ki Goonj

शिक्षा की पैथेटिक हालत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से शिक्षा बजट 4.6% से घटकर 2.6% रह गया है। इसके अलावा पिछले 10 वर्षों में लगभग 1.5 करोड़ छात्रों से स्कॉलरशिप छीनी गई है।

6 8 सरकारी स्कूलों का बंद होना
Rahul Gandhi at Chhatron Ki Goonj

उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि देश में लगभग एक लाख सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। इनमें से करीब 55% स्कूल अकेले मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बंद हुए हैं। इससे गरीब छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

7 8 कॉर्पोरेट फंडिंग और फाइनेंसियल चार्जेज
Rahul Gandhi at Chhatron Ki Goonj

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जो 7.7 लाख करोड़ रुपए एजुकेशन सेक्टर (मध्यप्रदेश शिक्षा बजट) में खर्च होने चाहिए थे, वे अडानी और अम्बानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के पास चले गए। यही कॉर्पोरेट फंड घूमकर राजनीतिक मार्केटिंग और प्रचार में इस्तेमाल होता है।

8 8 छात्रों से नफरत मिटाने का आह्वान
Rahul Gandhi at Chhatron Ki Goonj

उन्होंने युवाओं को भारत का असली भविष्य बताते हुए कहा कि देश में फैली नफरत और हिंसा को सिर्फ छात्र ही खत्म कर सकते हैं। इसके साथ ही, कार्यक्रम में राघव चैतन्य की म्यूजिक परफॉरमेंस और डांस ग्रुप के कल्चरल प्रोग्राम ने युवाओं का भरपूर मनोरंजन किया।