राहुल गांधी के आयोजन को पुलिस ने 30 कठोर शर्तों के साथ दी मंजूरी, सांप पकड़ने वाला भी रखना होगा

Sanjay Gupta | Sept 19, 2026, 12:41 IST
Share
rahul gandhi students goonj indore
rahul gandhi students goonj indore

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को इंदौर पुलिस ने 30 कठोर शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। यह आयोजन 19 सितंबर को रीजनल पार्क के पास स्थित मैदान में शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को इंदौर पुलिस ने मंजूरी दे दी है। डीसीपी जोन-1 की ओर से जारी अनुमति में आयोजन के लिए 30 शर्तें लगाई गई हैं। पुलिस ने ये शर्तें वर्मा कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर तय की हैं। यह कमीशन राजीव गांधी हत्याकांड की जांच के लिए बनाया गया था।

20 हजार की भीड़ आने का लिखा है

  • आयोजन रीजनल पार्क के पास मैदान में 19 सितंबर को शाम पांच से रात साढ़े नौ बजे तक होगा।
  • आयोजक में शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे का नाम है।
  • आयोजन में आने वालों की संख्या 20 हजार बताई है।

ये लगाई हैं 30 शर्तें- सांप पकड़ने वाला भी रखना होगा

  • इंदौर पुलिस ने आयोजन के लिए 30 शर्तें लगाई हैं। इनमें भीड़ से लेकर सुरक्षा तक कई नियम शामिल हैं।
  • आयोजकों ने 20 हजार लोगों की भीड़ आने की जानकारी दी है। आयोजन स्थल के 32 हजार वर्गफीट एरिया को अलग-अलग सेक्टर में बांटा जाएगा।
  • भीड़ संभालने के लिए वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे। अगर भीड़ 20 हजार से ज्यादा होती है तो आयोजकों को पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था संभालनी होगी।
  • आयोजन के लिए फायर, मेडिकल समेत सभी जरूरी एनओसी लेना अनिवार्य होगा।
  • भंवरकुआं से आयोजन स्थल तक बैरिकेडिंग की व्यवस्था आयोजकों को करनी होगी।
  • मैदान में सांप निकलने की आशंका को देखते हुए स्नेक कैचर यानी सांप पकड़ने वाले व्यक्ति की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही एंटी वेनम भी रखना होगा।
  • महिला सुरक्षा के लिए महिला छात्रों की अलग व्यवस्था करनी होगी।
  • आयोजन में लगाया जाने वाला डोम अग्निरोधी होना चाहिए। फायर सेफ्टी के सभी इंतजाम रखने होंगे।
  • आपात स्थिति में लोगों को बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था करनी होगी।
  • खराब मौसम की स्थिति से निपटने के लिए भी आपात व्यवस्था रखनी होगी।
  • आयोजन में किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्टर या बैनर नहीं लगाए जाएंगे। किसी धर्म, जाति या संगठन के खिलाफ टिप्पणी नहीं की जा सकेगी।
  • किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।
97c0b359-12d
97c0b359-12d


0639d840-517
0639d840-517




05106129-a31
05106129-a31


क्यों रखी गई सांप वाली शर्त?

  • आयोजन स्थल पर तैयारियों के दौरान शुक्रवार 18 सितंबर को एक कोबरा सांप निकल आया था।
  • दरअसल, यह इलाका पेड़ों से घिरा हुआ है और यहां आसपास ज्यादा रिहायशी बस्ती नहीं है।
  • आयोजन से पहले मैदान की सफाई कर उसे तैयार किया गया है। ऐसे में सांप-बिच्छू निकलने की संभावना बनी रहती है।
  • इसी को देखते हुए पुलिस ने आयोजकों को स्नेक कैचर और एंटी वेनम की व्यवस्था रखने की शर्त लगाई है।

राहुल गांधी का क्या रहेगा शेड्यूल?

राहुल गांधी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे होटल रेडिसन जाएंगे। यहां कुछ समय रुकने के बाद शाम करीब 7 बजे राहुल गांधी रीजनल पार्क पहुंचेंगे।

राहुल गांधी छात्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि वे रात करीब 9 बजे कार्यक्रम से रवाना होंगे।

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक राघव चैतन्य भी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा अन्य कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में अचानक लगे राहुल गांधी के खिलाफ झूठ की गूंज पोस्टर

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए आज इंदौर आएंगे राहुल गांधी, देखें उनका पूरा शेड्यूल

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में इंदौर पुलिस ने कोचिंग/होस्टल संचालकों से मांगे शपथपत्र

राहुल गांधी छात्रों की गूंज में BJP-RSS पर करेंगे हमला, मप्र में हो रहे इनके Experiment

Tags:
  • राहुल गांधी
  • इंदौर पुलिस
  • राजीव गांधी
  • महिला सुरक्षा
  • छात्रों की गूंज
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC