राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में इंदौर पुलिस ने कोचिंग/होस्टल संचालकों से मांगे शपथपत्र
Sanjay Gupta | Sept 18, 2026, 22:51 IST
rahul-gandhi-indore-coaching-affidavit
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के आयोजन की उलटी गिनती चल रही है लेकिन पेंच जारी है। इंदौर पुलिस ने अभी तक अनापत्ति जारी नहीं की है। उधर एक और शपथपत्र मांगा जा रहा है। इस पर कांग्रेस चिढ़ गई है।
Indore. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में एक और बड़ा पेंच आ गया है। इंदौर पुलिस ने पहले ही आयोजन के लिए 31 शर्तें लादी है और इसके लिए राहुल के पिता राजीव गांधी की हत्या का ही हवाला भी दे दिया है। अब पुलिस यहीं नहीं रूकी है, आयोजन में यदि किसी कोचिंग के छात्र जा रहे हैं तो कोचिंग / होस्टल संचालक से शपथपत्र मांगा गया है।
इंदौर पुलिस ने कोचिंग संचालक के लिए एक स्व हस्ताक्षरित घोषणा पत्र जारी किया है, जो भरकर देना होगा। इसमें लिखा रहेगा कि मैं इस कोचिंग/होस्टल का संचालक हूं। मेरे यहां यह छात्र पढते/रहते हैं। इनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संस्थान द्वारा रखा जाता है।
दिनांक 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में यदि मेरे छात्र जाते हैं तो इनके स्वास्थ्य, सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी होगी.
मेरे छात्रों को वितरित होने वाली किसी भी खाद्य/पेय सामग्री के सेवन से कोई हानि होती है तो मैं इसे जानता हूं और उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मेरी होगी। कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना होती है, दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी मेरीा होगी।
इस मामले में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन और सांसद पवन खेड़ा ने इंदौर पुलिस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि-मध्य प्रदेश पुलिस ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। पहले श्री राहुल गांधी जी को इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले उनके पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दुखद हत्या का हवाला देकर धमकाने की कोशिश की गई। अब coaching centres के संचालकों को डराया जा रहा है-उनसे लिखवाया जा रहा है कि कार्यक्रम में आने वाले छात्रों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी उनकी होगी।
खेड़ा ने आगे कहा कि यह सुरक्षा नहीं, डराने का एक पूरा सिलसिला है: पहले राहुल गांधी को धमकाओ, फिर आयोजकों को, और अब coaching centres और छात्रों को और इसे सुरक्षा का नाम दो। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की ज़िम्मेदारी है-चाहे वह विशिष्ट अतिथि हो या आम व्यक्ति। जो सरकार लोगों की हिफ़ाज़त करने के बजाय उन्हें डराए, वह अपनी नाकामी का ऐलान खुद कर रही है।
भंवरकुआं एरिया आयोजन स्थल से दस मिनट की दूरी पर ही है। यहीं पर इंदौर के अधिकांश जेन जी युवा छात्र रहते हैं। इन कोचिंग का एसोसिएशन है जिनके अध्यक्ष रवि दांगी है जो खुद कांग्रेसी है। ऐसे में जिस तरह से माहौल बन रहा है, और लगातार कांग्रेस नेता छात्र एरिया में जाकर प्रचार कर रहे हैं, ऐसे में लग रहा है कि भीड़ आएगी।
वहीं कोचिंग संचालक एसोसिएशन अध्यक्ष के प्रभाव में इन कोचिंग, होस्टल से अधिक भीड़ आ सकती है। इसके चलते शपथपत्र मांगे जाने को कोचिंग व होस्टल संचालकों पर दबाव बनाने की रणनीति माना जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी छात्रों की गूंज में BJP-RSS पर करेंगे हमला, मप्र में हो रहे इनके Experiment
राहुल के छात्रों की गूंज आयोजन से पहले कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां ! भद्द न पिट जाए ?
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर संकट: कांग्रेस को आईडीए ने थमाया एक और नोटिस
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में 15 हजार संभावित, कांग्रेस का सीपी को पत्र, बताई प्लानिंग
शपथपत्र में चार बिंदुओं पर मांगे हस्ताक्षर
दिनांक 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में यदि मेरे छात्र जाते हैं तो इनके स्वास्थ्य, सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी होगी.
मेरे छात्रों को वितरित होने वाली किसी भी खाद्य/पेय सामग्री के सेवन से कोई हानि होती है तो मैं इसे जानता हूं और उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मेरी होगी। कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना होती है, दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी मेरीा होगी।
कांग्रेस भड़की, बोली बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं
यह सुरक्षा नहीं डराने का तरीका
क्यों मांगे यह हस्ताक्षर
वहीं कोचिंग संचालक एसोसिएशन अध्यक्ष के प्रभाव में इन कोचिंग, होस्टल से अधिक भीड़ आ सकती है। इसके चलते शपथपत्र मांगे जाने को कोचिंग व होस्टल संचालकों पर दबाव बनाने की रणनीति माना जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी छात्रों की गूंज में BJP-RSS पर करेंगे हमला, मप्र में हो रहे इनके Experiment
राहुल के छात्रों की गूंज आयोजन से पहले कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां ! भद्द न पिट जाए ?
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर संकट: कांग्रेस को आईडीए ने थमाया एक और नोटिस
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में 15 हजार संभावित, कांग्रेस का सीपी को पत्र, बताई प्लानिंग
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad