राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एंट्री का नया नियम, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी जगह

Aman Vaishnav | Sept 13, 2026, 13:34 IST
Share
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम

राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है।जिसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है उन्हें ही एंट्री मिलेगी। वहीं कांग्रेस ने एक लाख रजिस्ट्रेशन का दावा किया है।

रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। इस कार्यक्रम का नाम छात्रों की गूंज रखा गया है। कांग्रेस ने इस आयोजन के लिए एक बड़ा नियम लागू किया है। कार्यक्रम में एंट्री के लिए अब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

जिन लोगों ने पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें सीधी एंट्री मिलेगी। हालांकि कांग्रेस ने आम लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा है। कार्यक्रम स्थल पर मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी।

यानी जो लोग पहले रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए वे भी स्पॉट पर रजिस्टर कर सकेंगे। इस नियम का मकसद भीड़ को व्यवस्थित तरीके से मैनेज करना बताया जा रहा है।

पुलिस के साथ हुई सुरक्षा बैठक

इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा एक अहम मुद्दा रहता है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के साथ भी बैठक की है। बैठक में कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।

युवाओं और एनएसयूआई को मिली जिम्मेदारी

कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस ने युवा कार्यकर्ताओं को आगे किया है। जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने इसकी अगुवाई की है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर एक अहम बैठक ली।

इस बैठक में युवाओं और एनएसयूआई के पदाधिकारियों को बुलाया गया। बैठक में सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम को बड़ा और सफल बनाने के लिए यह रणनीति तैयार की गई है।

56 दुकानों पर हुआ रजिस्ट्रेशन अभियान

रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने के लिए कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर भी अभियान चलाया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने इसकी कमान संभाली। उनके नेतृत्व में टीम ने शहर की 56 दुकानों तक पहुंच बनाई।

वहां युवाओं से सीधे बातचीत की गई। इसी दौरान मौके पर ही उनका रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। इस तरह का जमीनी अभियान लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने में मदद कर रहा है। कांग्रेस का मानना है कि इससे कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

मैदान में जुटेगी बड़ी भीड़

कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी इंतजाम किया गया है। राहुल गांधी के आने से पहले युवा कलाकार लख्खी और सिंगर राघव चैतन्यअपनी प्रस्तुतियों से माहौल बनाएंगे।

बता दें कि राघव चैतन्य को सबसे कम उम्र में फिल्मफेयर अवार्ड जीतने वाले सिंगर के तौर पर जाना जाता है। बताया जा रहा है कि इंदौर विकास प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद कांग्रेस ने आयोजन की रफ्तार तेज कर दी है।

कार्यक्रम इंदौर के भारत जोड़ो मैदान में रीजनल पार्क के सामने होना तय है। शाम पांच बजे से कार्यक्रम शुरू होने की जानकारी सामने आई है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद राहुल गांधी सीधे छात्रों से संवाद करेंगे।

इस दौरान मंच पर या आसपास कोई नेता मौजूद नहीं रहेगा। नेताओं के लिए सबसे पीछे अलग जगह तय की जाएगी। मीडिया के लिए भी साइड में अलग कार्नर बनाया जाएगा। कांग्रेस चाहती है कि छात्रों और राहुल गांधी के बीच कोई बाधा न आए।

बीजेपी ने उठाए सवाल

दूसरी ओर इस आयोजन को लेकर विपक्ष की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव ने कार्यक्रम में आने वाले एक डांस ग्रुप पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस ग्रुप से जुड़े विवादों में कई लोगों के खिलाफ पहले एफआईआरदर्ज होने की रिपोर्ट सामने आई थी।

इनमें धोखाधड़ी और पहचान के गलत इस्तेमाल जैसे आरोप शामिल बताए गए। बीजेपी नेता ने आयोजकों से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी इस पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबीटेबल करेंगे परफार्म

राहुल गांधी का वादा पूरा हुआ या नहीं? मनोज परमार के बच्चों ने बताया सच

राहुल गांधी के दौरे के बाद बदलेगी एमपी कांग्रेस की टीम! घटेगी पदाधिकारियों की संख्या

छात्रों की गूंज राहुल गांधी के आयोजन को IDA से मिली मंजूरी, कांग्रेस ने भरे 10 लाख, उधर जयस भी आई साथ

Tags:
  • राहुल गांधी
  • विपिन वानखेड़े
  • छात्रों की गूंज राहुल गांधी
  • छात्रों की गूंज
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC