दिग्विजय सिंह का क्यों गया पुलिस कमिश्नर के पास फोन, चिंटू ने कैसे राहुल को खतरे में डाला

Sanjay Gupta | Updated:
Share

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज आयोजन के दौरान 19 सितंबर को दो अहम घटनाएं हुईं। ये दोनों ही सुरक्षा से जुड़ी थीं। एक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फोन गया तो वहीं दूसरे मामले में शहराध्यक्ष ने अपने ही नेता की सुरक्षा में सेंध लगा दी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जेड प्लससुरक्षा है। उनकी सुरक्षा सीआरपीएफ संभालती है। इसी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध किसी और ने नहीं बल्कि खुद शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने लगा दी। आखिरकार पुलिस को उन्हें धक्के मारने की नौबत आई। वहीं आयोजन स्थल पर भी विवाद हुआ जिसके लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को फोन करना पड़ा।

दिग्विजय सिंह ने देखा यह वीडियो

आयोजन स्थल पर दोपहर में पुलिस और राहुल गांधी की टीम के बीच भारी विवाद हो गया। इस विवाद का वीडियो भी आ गया। विवाद पुलिस अधिकारियों और राहुल गांधी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी केबी बैजू व उनकी मैनेजमेंट टीम के मुख्य सदस्य मनोज त्यागी के बीच हुआ। यह वीडियो जयवर्धन सिंह ने दिग्विजय सिंह को कार में दिखाया। तब उनके साथ कांतिलाल भूरिया और सुरजीत सिंह चड्ढा भी साथ थे।

इसके बाद पुलिस कमिश्नर को गया फोन

वीडियो देखने के बाद सिंह ने सीपी संतोष सिंह को फोन लगवाया। फिर बात करते हुए कहा कि आयोजन का यह वीडियो देखा है, और क्या पुलिस वहां माहौल खराब करना चाहती है? यह उचित नहीं है। इसके बाद सीपी ने संबंधित अधिकारियों को फोन लगाया। इसके बाद डीसीपी नरेंद्र रावत ने दिग्विजय सिंह को फोन लगाकर बात की। पुलिस ने बताया कि भीड़ बहुत ज्यादा है।हमें इसे कंट्रोल करने के लिए माइक पर बोलना है लेकिन ये यहां लगे सिस्टम का उपयोग नहीं करने दे रहे हैं। पुलिस ने कंट्रोल नहीं किया तो स्थिति बिगड़ जाएगी। सिंह ने कहा कि शांति से बात सुलझा लीजिएगा, ऐसा रहा तो माहौल खराब होगा, ऐसे वीडियो सही नहीं हैं। सारी बात समझने के बाद दोनों पक्षों ने धीरज रखा और फिर मंच पर माहौल ठीक हुआ।
17bdac6b-95c
17bdac6b-95c

चिंटू चौकसे ने डाल दी सुरक्षा खतरे में

वहीं शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने अपने ही नेता राहुल गांधी की सुरक्षा को बापट चौराहे पर खतरे में डाल दिया। वह 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ चौराहे पर स्वागत के लिए पहुंच गए। उनके साथ राजू भदौरिया व अन्य थे। इन सभी ने चौराहे पर राहुल गांधी के कारकेड को ही रोक लिया और राहुल गांधी की कार पर झूम गए। इस पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए भीड़ को जमकर धक्के दिए और इसमें चौकसे को भी पुलिस ने धक्के देकर गाड़ी से दूर किया। पूरी भीड़ को तितर-बितर करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी और चौकसे सहित सभी नेताओं को ही धक्के खाने पड़े।
9b6fcc13-3a5
9b6fcc13-3a5
9cbe0f02-f77
9cbe0f02-f77

खुद को सिंघम समझ रहे थे पुलिस वाले- सज्जन सिंह वर्मा

वहीं मंच पर हुए विवाद को लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने रविवार को प्रेस से चर्चा में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंच पर एक अदना सा अधिकारी जो खुद केो सिंघम समझ रहा है, उन्हें पता नहीं सरकारें बदलती रहती है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मंच पर चढ़ कर बोल रहे इतने लोग कैसे आ रहे हैं अरे तुम्हारे बाप का कार्यक्रम है, राहुल गांधी का कार्यक्रम है। इससे दस गुना भीड़ आएगी। मंच पर राहुलजी की टीम से झगड़ रहे हैं। कई सिंघम आए और चले गए यह इंदौर है प्यारे।

ये खबरें भी पढ़िए...

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को बीजेपी, निगम, प्रशासन, पुलिस ने ही बनाया महाआयोजन

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के बाद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी का क्यों किया धन्यवाद?

चिंटू-पिंटू विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज-कांग्रेस में अपने नेता को जूते मारने वाला ही परफेक्ट

शहराध्यक्ष चिंटू से 6 घंटे में 275 सवाल, पूछा खानदान में पहले कोई नेता था क्या, AI क्या होता है

Tags:
  • राहुल गांधी
  • दिग्विजय सिंह
  • कांतिलाल भूरिया
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
  • चिंटू चौकसे
  • सीपी संतोष सिंह
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू

By Jageshwar Prasad

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू
RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया