राहुल गांधी की टीम ने ली मप्र के मुद्दों की लिस्ट, बालाघाट, सिंगरौली, छिंदवाड़ा सागर और भागीरथपुरा भी

Sanjay Gupta | Sept 15, 2026, 16:03 IST
राहुल गांधी की टीम ने ली मप्र के मुद्दों की लिस्ट
राहुल गांधी के 19 सितंबर के छात्रों की गूंज ने मप्र की राजनीति को काफी गरम कर दिया है। संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मप्र पहुंच रहे हैं। जेन जी के साथ ही कई बड़े मुद्दे उठ सकते हैं।

Indore. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टीम ने मप्र से जुड़े कई बड़ों की लिस्ट बना ली है। यह लिस्ट राहुल गांधी ने मांगी है। छात्रों की गूंज आयोजन पूरी तरह से जेन जी और युवाओं पर फोकस है। लेकिन यह मुद्दों की सूची बनने से यह बात भी उठ रही है कि राहुल गांधी गाहे-बगाहे कई मुद्दों को छेड़ सकते हैं।



वह मंच पर करीब एक से डे़ढ़ घंटे रहेंगे। इसके पहले भी राहुल गांधी सागर के जहरीली शराब कांड के बाद मप्र में दवा जहरीली, शराब जहरीली और पानी भी जहरीला बोलकर बीजेपी सरकार को घेर चुकी है।



जेन जी के किन मुद्दों को लेकर बोल सकते हैं राहुल

जेन जी से जुड़े मुद्दों की बात करें तो इसमें विविध भर्ती घोटाले खासकर व्यापमं से शुरूआत कर पटवारी भर्ती, आबकारी भर्ती सहित कई घोटाले हैं। भर्ती में कम पद निकलना, परीक्षाओं में लेटलतीफी, रिक्त पदों की भरमार, ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण का रूका मामला जैसे कई गंभीर मसले हैं। इसके साथ ही वह लगातार महंगी शिक्षा, महंगी कोचिंग, पेपर लीक के मुद्दे उठा रहे है।



मध्य प्रदेश के अन्य मुद्दों में यह गंभीर

वहीं बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला जिसे हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी ने भी उठाया है। इसके साथ ही इंदौर का भागीरथपुरा पानी कांड भी है जिसके लिए राहुल गांधी पहले भी जनवरी में प्रभावित एरिया में आ चुके हैं। सागर का जहरीली शराब कांड का मुद्दा है और साथ ही छिंदवाड़ा में कफ सिरप से मौत का मामला हो या फिर सिंगरौली में खदान विस्तार, विस्थापन जैसे मुद्दे गरमा रहे हैं।



पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का नवीन से सवाल

इसी मुद्दे के लेकर मप्र के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी बीजेपी को घेरा है। उन्होंने 17 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर कहा कि क्या वह भागीरथपुरा जाएंगे, जहां दूषित पानी से मौतें हुई। सागर में भी जहरीली शराब से मौत हुई और बालाघाट में 30 से अधिक बच्चों की मौतें हुई, वहां भी जाईए। ये सभी सरकारी हत्या है। यदि आप वहां जाते हैं तो प्रदेश में आपका दौरा सार्थक होगा।



नितिन नवीन का दौरा 17 सितंबर को

उल्लेखनीय है कि राहुल के दौरे के पहले नितिन नवीन और संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत दोनों का मप्र दौरा तय हुआ है। नवीन इंदौर 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आ रहे हैं। वह सेवा संकल्प अभियान के तहत सुपर कारिडोर पर बड़े आयोजन में स्वामित्व योजना का शुभारंभ करेंगे।



फिर नीमच और उज्जैन भी जाएंगे। नीमच के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़े जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद उज्जैन में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित दीपोत्सव में शामिल होंगे। यहां क्षिप्रा के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में करीब 25 लाख दीप प्रज्जवलित करने की तैयारी है।



संघ प्रमुख का यह दौरा, युवा संसद

वहीं राहुल के दौरे के पहले आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी 17 और 18 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे। वह 17 सितंबर को संगठन संबंधी बैठक लेंगे। वह 18 सितंबर को वे देवास रोड स्थित गीता भवन में ‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं से संवाद करेंगे।



ये भी पढ़ें...



राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में कांग्रेस को 15-20 हजार युवाओं के आने का अनुमान, पुलिस बैठक में आई बात



राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एंट्री का नया नियम, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी जगह



राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबीटेबल करेंगे परफार्म



राहुल गांधी का वादा पूरा हुआ या नहीं? मनोज परमार के बच्चों ने बताया सच



Tags:
  • राहुल गांधी
  • मोहन भागवत
  • मध्य प्रदेश
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • जहरीली शराब
  • जेन जी
  • शराब कांड