भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

Sandeep Kumar | Jun 21, 2026, 17:45 IST
भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द
झांसी मंडल के ललितपुर यार्ड में एक माह का मेगा ब्लॉक होगा। इसके चलते कई ट्रेनें रद्द की गई है, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदले गए है। इसका सीधा असर भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम होना है।
  • यह काम 1 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा।
  • रेलवे ने इसके लिए तीन चरणों में योजना बनाई है।
  • इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ डायवर्ट होंगी।
  • कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी, यात्री पहले जानकारी ले लें।

कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का रूट बदला

झांसी रेल मंडल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम शुरू होगा। यह काम 1 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा। रेलवे ने इसके लिए तीन चरणों में काम का प्लान बनाया है।



इस दौरान तीसरी लाइन के साथ अप और डाउन लाइन पर भी अलग-अलग चरणों में ब्लॉक लिया जाएगा। काम पूरा होने तक कई ट्रेनों के संचालन पर सीधा असर पड़ेगा। इसक असर एमपी के भोपाल रेलवे मंडल पर भी पड़ेगा। इसके चलते कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। दर्जनों ट्रेनों का रूट बदल दिया जाएगा।



ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

ट्रेनें कैंसिल न्यूज:इस ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। ललितपुर-बीना-ललितपुर मेमू 10 से 21 जुलाई तक रद्द रहेगी। भोपाल-खजुराहो और खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस 16 से 20 जुलाई तक नहीं चलेगी।



लखनऊ सिटी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 11 और 18 जुलाई को रद्द रहेगी। एसएमवीटी बेंगलुरु-लखनऊ सिटी स्पेशल 14 और 21 जुलाई को नहीं चलेगी। हुबली-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 13 जुलाई को रद्द रहेगी। योग नगरी ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस 16 जुलाई को नहीं चलेगी।



इसके अलावा जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 से 20 जुलाई तक बीना-झांसी-मथुरा मार्ग की जगह बीना-रुठियाई मार्ग से चलेगी। हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी 13 से 20 जुलाई तक इसी बदले रास्ते से जाएगी।



मथुरा-झांसी-बीना मार्ग की ट्रेनों का रूट बदला

कुछ बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का रास्ता पूरी तरह बदल दिया गया है। हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 19 जुलाई को नए रूट से चलेगी। हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 17 जुलाई को डायवर्ट रहेगी।



हजरत निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस 20 जुलाई को बदले मार्ग से जाएगी। अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 16 से 19 जुलाई तक डायवर्ट रहेगी। दूसरी हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 20 जुलाई को भी इसी रूट पर चलेगी।



अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 19 जुलाई को डायवर्ट होगी। अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस 17 से 20 जुलाई तक मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से चलेगी। इन सभी ट्रेनों का सफर का समय भी कुछ बदल सकता है।



कानपुर जाने वाली इन ट्रेनों का मार्ग बदला

कानपुर की तरफ जाने वाली कुछ ट्रेनों का रास्ता भी बदला गया है। एमजीआर चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस 14 और 18 जुलाई को नए रूट से चलेगी। बांद्रा टर्मिनस-कानपुर एक्सप्रेस 15 जुलाई को डायवर्ट रहेगी। कानपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 17 जुलाई को इटारसी-जबलपुर-ओहन-कानपुर मार्ग से चलेगी। यह बदलाव सिर्फ बताई गई तारीखों पर ही लागू रहेगा। बाकी दिनों में ट्रेनें अपने सामान्य रूट पर ही चलती रहेंगी।



इन ट्रेनों के मार्ग बदले गए

खजुराहो-मानिकपुर रूट से जुड़ी कई ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है। डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस 18 से 20 जुलाई तक डायवर्ट रहेगी। प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 17 से 21 जुलाई तक नए रूट से चलेगी। अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस 18 से 20 जुलाई तक बदले मार्ग पर रहेगी। सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 17 और 19 जुलाई को डायवर्ट रहेगी। आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस 18 जुलाई को बीना-दमोह-कटनी-मैहर होते हुए जाएगी। इन सभी ट्रेनों के यात्रियों को सफर के समय में थोड़ा फर्क महसूस हो सकता है।



railway-mega-block-july-lalitpur-yard


अयोध्या, गोरखपुर और बलिया वाली ट्रेनें सतना से जाएंगी

अयोध्या, गोरखपुर और बलिया जाने वाली ट्रेनों का रूट भी बदल दिया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 14 से 19 जुलाई तक नए मार्ग से चलेगी। दादर-गोरखपुर स्पेशल भी 14 से 19 जुलाई तक डायवर्ट रहेगी। दादर-बलिया स्पेशल 13 से 17 जुलाई तक बदले रूट पर रहेगी। बलिया-दादर स्पेशल 17 से 19 जुलाई तक इटारसी-जबलपुर-सतना-मानिकपुर मार्ग से जाएगी। गोरखपुर-दादर स्पेशल 18 जुलाई को भी इसी रास्ते से चलेगी।



FAQ

  1. रेलवे मेगा ब्लॉक क्या होता है?
    रेलवे मेगा ब्लॉक वह अवधि होती है जब ट्रैक या यार्ड पर बड़े सुधार कार्य किए जाते हैं। इस दौरान ट्रेनों का संचालन आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित होता है। ललितपुर यार्ड रिमॉडलिंग इसी का हिस्सा है। इससे सुरक्षा और क्षमता बढ़ती है।
  2. ललितपुर मेगा ब्लॉक कब से कब तक चलेगा?
    यह मेगा ब्लॉक 1 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान झांसी रेल मंडल के अंतर्गत ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम होगा। रेलवे ने इसे तीन चरणों में पूरा करने की योजना बनाई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनें अब रेगुलर, यात्रियों को मिलेगा फायदा



भारतीय रेलवे चलाएगा 900 स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसान



इंडियन रेलवे ने 22 ट्रेन कैंसिल किए, ये है बड़ा कारण



MP के प्रमुख मंदिरों में डिजिटली देना होगा दान, राम मंदिर विवाद के बाद फैसला



Tags:
  • अयोध्या
  • भारतीय रेलवे
  • इंडियन रेलवे
  • सतना
  • ललितपुर
  • भोपाल मंडल
  • ट्रेनें कैंसिल न्यूज