bhopal-mandal-10-trains
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनें अब रेगुलर, यात्रियों को मिलेगा फायदा
Sandeep Kumar | Jun 11, 2026, 18:24 IST
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनें
रेलवे बोर्ड ने भोपाल मंडल की 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित कर दिया है। जुलाई 2026 से यात्रियों को 1200 रुपए तक की बचत होगी। साथ ही मुंबई, हैदराबाद, जयपुर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- रेलवे बोर्ड ने 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित श्रेणी में शामिल किया।
- अब इन ट्रेनों में स्पेशल किराया लागू नहीं होगा।
- यात्रियों को 80 से 1200 रुपए तक की बचत होगी।
- भोपाल, इटारसी, बीना और हरदा स्टेशनों के यात्री को लाभ मिलेगा।
- जुलाई 2026 से ट्रेनें नए नियमित नंबर से चलना शुरू करेंगी।
ट्रेनों को नियमित करने का फैसला क्यों हुआ?
अब तक इन ट्रेनों में सामान्य किराये से ज्यादा पैसे देने पड़ते थे। नियमित होने के बाद यात्री स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक हर श्रेणी में कम पैसे में सफर कर सकेंगे।
भोपाल मंडल रेल मंडल के पीआरओ नवल अग्रवाल ने कहा कि इस फैसले से यात्रियों को किराये में बड़ा लाभ मिलेगा और लंबी दूरी का सफर सुविधाजनक बनेगा।
किन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा?
रूट के हिसाब से कितनी होगी बचत?
कौन सी ट्रेनें हुईं नियमित?
पहली जोड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रीवा के बीच 20153 और 20154 नंबर की एक्सप्रेस है। यह ट्रेन इटारसी मार्ग से होकर गुजरती है।
दूसरी जोड़ी बांद्रा टर्मिनस से जबलपुर के बीच 20163 और 20164 नंबर की एक्सप्रेस है। यह इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होकर गुजरती है।
तीसरी जोड़ी हुबली से योग नगरी ऋषिकेश के बीच 17363 और 17364 नंबर की एक्सप्रेस है। इटारसी, बीना और रानी कमलापति इसके प्रमुख स्टेशन हैं।
चौथी जोड़ी काचीगुड़ा से श्रीगंगानगर के बीच 17601 और 17602 नंबर की एक्सप्रेस है। यह हरदा, इटारसी और भोपाल से होकर निकलती है।
पांचवीं जोड़ी हैदराबाद से जयपुर के बीच 17079 और 17080 नंबर की एक्सप्रेस है। इटारसी, भोपाल और हिरदाराम नगर इसके महत्वपूर्ण पड़ाव हैं।
कब से बदलेंगे ट्रेन नंबर?
हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस 24 जुलाई से 17079 नंबर से चलेगी। जयपुर से हैदराबाद वाली ट्रेन 26 जुलाई से 17080 नंबर से संचालित होगी।
काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 25 जुलाई से 17601 नंबर से चलना शुरू होगी। श्रीगंगानगर से काचीगुड़ा वाली 17602 नंबर की ट्रेन 28 जुलाई से रवाना होगी।
a646ed6f-e24
टिकट बुकिंग में क्या बदलेगा?
क्या बोले एक्सपर्ट?
ये भी पढ़ें...
मार्च 2026 तक भारतीय रेलवे में खत्म होगा वीआईपी कल्चर, अब अफसरों को नहीं मिलेगी खास सुविधा, जानें नई गाइडलाइंस
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे ने बढ़ा दिया ट्रेन का किराया, आम जनता की जेब होगी ढीली
RRB Section Controller Recruitment 2025: भारतीय रेलवे ने ग्रेजुएट्स के लिए 368 पदों पर निकाली भर्ती
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
By Atul Dwivedi
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
By Mukesh Sharma
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
By Harrison Masih
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
By Arun Tiwari
गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे
By Ashish Bhardwaj