फार्महाउस पर कर रहे थे मटन पार्टी,टीम पहुंची तो मिला हथियारों का जखीरा

Sandeep Kumar | Dec 22, 2024, 18:17 IST
raisen poachers arrested Photograph: (raisen poachers arrested)
रायसेन में वन विभाग की टीम ने 6 शिकारियों को मांस 56 जिंदा कारतूस और दो बंदूकों के साथ पकड़ा। आरोपी समर खान के फार्म हाउस पर की गई कार्रवाई।

पवन सिलावट @ Raisen. रायसेन जिले में वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 शिकारियों को कच्चे और पके मांस के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से 56 जिंदा कारतूस और दो बंदूकें भी बरामद हुईं। यह कार्यवाही ग्राम कुदबई में देर रात करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर अंजाम दी गई।



0656a666-f00


मटन पार्टी वाले रैन बसेरा में अब गरीबों से हुई अवैध वसूली, केस दर्ज



फार्म हाउस पर शिकारी पकड़े गए

85acb8f9-7b6


56 जिंदा कारतूस और दो बंदूकें बरामद

शिकारियों के पास से 56 जिंदा कारतूस, दो बंदूकें, और मोटरसाइकिल बरामद की गई। साथ ही कई किलो कच्चा और पका हुआ मांस भी जब्त किया गया। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी शिकार करने के बाद मांस खाने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास से मांस के साथ शिकार में इस्तेमाल किए गए वाहन और हथियार भी मिले हैं।



रैन बसेरा में पार्टी के लिए पक रहा था मटन, संचालन एजेंसी पर कार्रवाई





वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

एसडीओ सुधीर पटले ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। वन विभाग की टीम ने फार्म हाउस की घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • वन विभाग की टीम
  • मटन पार्टी