दिग्विजय सिंह नहीं जीते तो मुंडवा दूंगा सिर, फिर पूर्व सरपंच ने ऐसे निभाई शर्त

Pratibha ranaa | Jun 09, 2024, 08:18 IST
दिग्विजय
लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद आए नतीजों में दिग्विजय सिंह अपना ही गढ़ बचाने में नाकाम रहे। उनकी हार के बाद पूर्व सरपंच करण सिंह के द्वारा गांव के ही माता मंदिर पर गांव वालों के सामने मुंडन कराया गया।

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार से पार्टी अभी उबर भी नहीं पाई है। कांग्रेस प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर हार गई है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) चुनाव हार गए हैं। उनके चुनाव हारने पर अब उनके कार्यकर्ताओं को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। दिग्विजय सिंह के चुनाव हारने पर सरपंच ने अपना सिर मुंडवाया दिया।



दिग्विजय के हारने पर सरपंच ने मुंडवाया सिर


जानकारी के मुताबिक बैलास‌ के पूर्व सरपंच करण सिंह पंवार ने दिग्विजय सिंह के हारने पर मुंडन कराने की शर्त गांव के ही एक व्यक्ति से लगाई थी। इस दौरान पूर्व सरपंच करण सिंह को गांव के ही माता मंदिर पर गांव वालों के सामने मुंडन करवाना पड़ा।



ये खबर भी पढ़िए...जीतू पटवारी के बचाव में जयवर्धन सिंह उतरे, दिग्विजय के बेटे ने कह दी ये बड़ी बात




अपने ही गढ़ में हारे दिग्विजय


बता दें, दिग्विजय सिंह अपने जीवन का आखिरी लोकसभा चुनाव अपने ही गढ़ राजगढ़ में हार गए। उन्हें भाजपा प्रत्याशी रोड़मल नागर ने करीब डेढ़ लाख वोटों से हराया। भाजपा को यहां 7,58,643 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 6,12,654 वोट मिले थे। दोनों में जीत का अंतर 1,46,089 वोटों का रहा। दिग्विजय सिंह 1991 लोकसभा चुनाव के 33 साल बाद राजगढ़ सीट से किस्मत आजमाने आए थे।



ये खबर भी पढ़िए...MP : अपने ही गढ़ से हारे दिग्विजय सिंह , भाई लक्ष्मण ने दी नसीहत , बोले- क, ख, ग, घ से शुरू करनी पड़ेगी कांग्रेस



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव
  • दिग्विजय सिंह की हार पर सरपंच ने मुंडवाया सिर
  • पूर्व सरपंच करण सिंह पंवार