रक्षाबंधन पर बहनों को रेलवे की सौगात, देश भर में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Amresh Kushwaha | Aug 26, 2026, 11:58 IST
रक्षाबंधन पर बहनों को रेलवे की सौगात
रक्षाबंधन पर भारतीय रेलवे ने देश भर में स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। मध्य प्रदेश के झांसी और खजुराहो से भी ट्रेनें चलेंगी। राजस्थान के दौसा, बांदीकुई, भरतपुर जैसे स्टेशन भी कवर होंगे। छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी SECR जोन से फायदा मिलेगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- रक्षाबंधन पर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
- खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन राजस्थान होते हुए गुजरेगी।
- झांसी और खजुराहो से भी नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
- पश्चिम मध्य रेलवे ने पांच रूटों पर 47 ट्रेनें शुरू की हैं।
राजस्थान के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा
यह ट्रेन 29 अगस्त को खातीपुरा से रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09710 हावड़ा से 31 अगस्त को चलेगी। यह उसी रास्ते से वापस राजस्थान लौटेगी। इसमें कुल 23 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी शामिल हैं। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
राजस्थान से जुड़ी एक और सुविधा भी सामने आई है। कोटा के सोगरिया स्टेशन से भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेन नंबर 02921 सोगरिया से मथुरा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 24 से 30 अगस्त के बीच फेरे लगाएगी। इसके प्रमुख स्टॉपेज सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा हैं। इससे राजस्थान के छोटे शहरों को भी फायदा मिलेगा।
मध्य प्रदेश के लिए झांसी और खजुराहो से ट्रेनें
खजुराहो से भी रेलवे ने खास व्यवस्था की है। ट्रेन नंबर 01913/01914 खजुराहो और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। यह ट्रेन खजुराहो से 26, 28 और 30 अगस्त को चलेगी। वापसी में निजामुद्दीन से 27, 29 और 31 अगस्त को रवाना होगी। दोनों दिशाओं में तीन तीन फेरे तय किए गए हैं। इससे मध्य प्रदेश के पर्यटन नगरी खजुराहो से आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
मध्य प्रदेश के लिए एक और बड़ी सुविधा जबलपुर रूट पर मिली है। पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन नंबर 01701 जबलपुर से 29 अगस्त को रात 8:20 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर 2:25 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। इससे मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा।
पश्चिम मध्य रेलवे का बड़ा कदम
रेलवे का कहना है कि इससे टिकट की समस्या और भीड़ की परेशानी कम होगी। WCR के दायरे में मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई बड़े स्टेशन आते हैं। इसलिए इन दोनों राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी राहत
त्योहारी सीजन में SECR हर साल इन रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें और सुविधाएं देता रहा है। इसमें प्लेटफॉर्म व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटर और पेयजल जैसी सुविधाएं शामिल रहती हैं। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भीड़ बढ़ने से पहले ही रेलवे तैयारी शुरू कर देता है। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी सुगम सफर की उम्मीद बनी रहती है।
अन्य राज्यों को भी मिलेगा फायदा
रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों की डिटेल
दिल्ली-NCR से कानपुर, झांसी और खजुराहो
- नई दिल्ली ↔ कानपुर सेंट्रल (02456/02455): बिना आरक्षण वाली यह ट्रेन दोनों तरफ से 28, 29, 31 अगस्त और 2, 4 सितंबर को (कुल 5 फेरे) चलेगी।
- आनंद विहार ↔ कानपुर सेंट्रल (02458/02457): इसमें सीट बुकिंग (आरक्षित) होगी। यह 30 अगस्त, 1 और 3 सितंबर को (कुल 3 फेरे) चलेगी।
- झांसी ↔ हजरत निजामुद्दीन (01901/01902): दोनों तरफ से 27 और 28 अगस्त को (2-2 फेरे) चलेगी।
- झांसी ↔ हजरत निजामुद्दीन (01903/01904): झांसी से 26 से 30 अगस्त और निजामुद्दीन से 27 से 31 अगस्त तक (5-5 फेरे) चलेगी।
- खजुराहो ↔ हजरत निजामुद्दीन (01913/01914): खजुराहो से 26, 28, 30 अगस्त और निजामुद्दीन से 27, 29, 31 अगस्त को (3-3 फेरे) चलेगी।
सूबेदारगंज से शकूरबस्ती (दिल्ली)
- ट्रेन नंबर 02275/02276: सूबेदारगंज से 25, 28, 30 अगस्त और शकूरबस्ती से 26, 29, 31 अगस्त को (3-3 फेरे)।
- ट्रेन नंबर 04147/04148: सूबेदारगंज से 26 अगस्त और शकूरबस्ती से 27 अगस्त को (1-1 फेरा)।
- ट्रेन नंबर 04163/04164: सूबेदारगंज से 27 अगस्त और शकूरबस्ती से 28 अगस्त को (1-1 फेरा)।
कम दूरी की पैसेंजर/अनारक्षित ट्रेनें
- गाजियाबाद ↔ अलीगढ़ (04412/04411): बिना आरक्षण की यह ट्रेन दोनों तरफ से 27 और 28 अगस्त को (2-2 फेरे) चलेगी।
- हजरत निजामुद्दीन ↔ मथुरा (04410/04409): बिना आरक्षण वाली यह ट्रेन 27 और 28 अगस्त को (2-3 फेरे) चलेगी।
यूपी के स्थानीय रूट (डेली ट्रेनें)
- प्रयागराज ↔ बनारस (01915/01916): यह रोजाना चलने वाली ट्रेन 29 अगस्त तक कुल 32 फेरे लगाएगी।
- सूबेदारगंज ↔ औड़िहार (01917/01918): रोजाना चलने वाली यह ट्रेन 29 और 30 अगस्त तक चलाई जाएगी (कुल 32 फेरे)।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
ये खबरें भी पढ़िए...
राजस्थान की 25 महिला पुलिस बनेंगी NSG कमांडो, मानेसर में स्पेशल ट्रेनिंग शुरू
त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, जोधपुर से चैन्नई के लिए स्पेशल ट्रेन
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए खुशखबरी: भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें
रक्षाबंधन पर कोटा मंडल ने 6 स्पेशल ट्रेनें चलाने का किया ऐलान, जानें टाइम-टेबल
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar