एमपी में 26 अगस्त से रण संवादः राजनाथ सिंह, CDS और तीनों सेना प्रमुख होंगे शामिल, युद्ध में नवाचार पर होगी चर्चा

thesootr Desk | Aug 15, 2025, 17:11 IST
ran samvad 2025
मध्य प्रदेश के महू में 26 अगस्त से रण संवाद शुरू होने वाला है। इसका मुख्य उद्देश्य की युद्ध की स्थितियों को लेकर चर्चा करना है। साथ ही, युद्ध में नवाचार लाना भी है।

ऑपरेशन सिंदूर से मिली सफलता के बाद देश में पहली बार रण संवाद 2025 होने वाला है। इसका उद्देश्य यह है कि सेना युद्ध के दौरान नवाचार ला सकें। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के महू में होने वाला है। इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहान, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह के अलावा अन्य कई अधिकारी शामिल होंगे।



ये भी पढ़िए...आजादी के 78 बरस | मध्य प्रदेश में कभी भी गिर सकती हैं 5600 स्कूलों की बिल्डिंग !



क्या है चर्चा का विषय

26 और 27 अगस्त को यह आयोजन मध्य प्रदेश में महू के आर्मी वॉर कॉलेज में होगा। कार्यक्रम में देश के कई सैन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान युद्ध पद्धति में नए बदलाव को लेकर चर्चा होगी। साथ ही, इस पर विचार विमर्श भी किया जाएगा।



ये भी पढ़िए...MP News: भारतीय सेना और DRDO की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजी, ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत कार्रवाई, जानें पूरा मामला



रण संवाद के लिए तैयारियां जारी

बता दें कि, भारतीय सेना ने मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की थी। इसके बाद अब युद्ध से जुड़ी हुई चीजों को लेकर बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसका नाम रण संवाद-2025 रखा गया है। साथ ही, यह पहला कार्यक्रम मध्य प्रदेश के महू में होने वाला है। महू इंदौर जिले के अंतर्गत आता है। इस कार्यक्रम के लिए अभी से ही महू के आर्मी वॉर कॉलेज में तैयारियां जारी हैं।



रण संवाद-2025 को एक नजर में समझें...



  • रण संवाद-2025: यह कार्यक्रम 26 और 27 अगस्त को मध्य प्रदेश के महू स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य युद्ध पद्धतियों में नवाचार लाना है।
  • उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा: कार्यक्रम में युद्ध से जुड़ी नई तकनीकों और उनके प्रभाव पर चर्चा की जाएगी, जिसमें देश के सैन्य अधिकारी शामिल होंगे।
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता: भारतीय सेना ने मई में ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की, जिसके बाद रण संवाद-2025 का आयोजन किया जा रहा है।
  • महू का महत्व: महू की सैन्य छावनी, मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन, आर्मी वॉर कॉलेज, और इन्फैंट्री स्कूल जैसे प्रमुख संस्थान हैं, जो इसे सेना के लिए महत्वपूर्ण बनाते हैं।
  • ऑनलाइन पंजीकरण: रण संवाद-2025 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया लागू होगी।

ये भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : मध्यप्रदेश के 7.5 ट्रक भारतीय सेना की मदद को तैयार, पीएम को लिखा पत्र



सेना के लिए क्यों खास है महू ?

Army War College Mhow on X: "Army War College Mhow - X


महू सेना के लिहाज से कई मायनों में खास है क्योंकि यहां सैन्य छावनी है। साथ ही, महू में समय-समय पर कई कार्यक्रम होते हैं। इसके अलावा यहां अन्य तरह की सैन्य एक्टिविटी भी देखने को मिलती है।



महू में भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को युद्ध में कैशल और पारंगत बनाने का काम करता है। महू में मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन, आर्मी वॉर कॉलेज और इन्फैंट्री स्कूल भी मौजूद है।



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, mपरिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भारतीय सेना
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • महू
  • सीडीएस अनिल चौहान
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • रण संवाद