दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 15 साल के बच्चे समेत 5 की मौत
आमीन हुसैन @ रतलाम
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में शुक्रवार, 14 नवंबर को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार, इससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक 15 साल का बच्चा भी शामिल था।
हादसा कैसे हुआ?
घटना स्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गईं। काफी मेहनत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल लोग मुंबई और अहमदाबाद के रहने वाले थे। वे दिल्ली से मुंबई की यात्रा पर थे। सभी शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतकों की पहचान की जा रही है
रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि मृतकों के नाम और उनके घरों का पता लगाया जा रहा है, ताकि उनके परिवारों को सूचना दी जा सके। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चश्मदीद गवाहों, मौके की स्थिति और CCTV फुटेज की जांच होगी। इससे यह पता चलेगा कि यह हादसा लापरवाही, तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी की वजह से हुआ।