कटनी में भाजपा नेता नीलेश रजक की हत्या, बीच सड़क पर गोली मारकर भागे नकाबपोश बाइक सवार

Amresh Kushwaha | Oct 28, 2025, 14:51 IST
Share
katni-bjp-pichda-varg-mandal-president-nilesh-rajak-murder
katni-bjp-pichda-varg-mandal-president-nilesh-rajak-murder

कटनी में भाजपा नेता नीलेश रजक की दो नकाबपोश बाइक सवारों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना मंगलवार सुबह हुई, जब वे बाजार जा रहे थे। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार, 28 अक्टूबर को एक हैरान करने वाली घटना घटी। दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा के पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक उर्फ नीलू रजक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या सुबह करीब 11 बजे की की गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन वे फरार हो गए हैं।

बीच सड़क पर बदमाशों ने मारी गोली

जानकारी के अनुशार, नीलेश रजक अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी दो नकाबपोश हमलावरों ने अचानक उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग यह देखकर दंग रह गए, लेकिन हमलावर मौके से भाग खड़े हुए।
ये खबर भी पढ़िए...कटनी न्यूज: खदानों पर फिर सामने आया बड़ा अपडेट, अब राज्य सरकार ने रद्द किए अपने पुराने आदेश

अस्पताल में मृत घोषित हुए भाजपा नेता

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कैमोर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर नीलेश रजक को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: मोबाइल चोरी के शक में युवक की थर्ड डिग्री स्टाइल में पिटाई, वीडियो वायरल

कटनी में भाजपा नेता की हत्या वाली खबर पर एक नजर...

  • घटना का समय और स्थान: 28 अक्टूबर की सुबह, कटनी जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास भाजपा के नेता नीलेश रजक की गोली मारकर हत्या की गई।
  • हमलावरों का तरीका: दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने नीलेश रजक को सरेआम गोली मारी और घटनास्थल से फरार हो गए।
  • नीलेश रजक की स्थिति: गोली लगने के बाद नीलेश रजक सड़क पर गिर गए, और अस्पताल में पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।
  • पुलिस की कार्रवाई: कैमोर पुलिस ने घटना की सूचना पाकर नीलेश रजक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।
  • CCTV फुटेज का खुलासा: घटना की जांच में मदद के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया, जिसमें हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
ये खबर भी पढ़िए...1 नवंबर से पहले एक बार फिर 5200 करोड़ का कर्ज लेगी एमपी सरकार

CCTV फुटेज ने खोला रहस्य

इस हत्याकांड का पूरा विवरण CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि दो नकाबपोश बाइक सवार आते हैं और भाजपा नेता को गोली मारकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इस फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

ये खबर भी पढ़िए...आईजी गौरव राजपूत की पुलिसकर्मियों को चेतावनी, बोले- मेरे पास पूरी लिस्ट, सुधर जाएं...बख्शा नहीं जाएगा

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कटनी न्यूज
  • भाजपा नेता की हत्या
  • कटनी में भाजपा नेता की हत्या
  • पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच