रतलाम में नाबालिग से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और निकाह, आरोपी फरार
Sanjay Dhiman | Jun 14, 2026, 23:11 IST
Photograph: (the sootr)
रतलाम में समीर उर्फ मार्बल ने नाबालिग युवती से 3 साल शोषण किया, जबरन धर्म बदलवाया और निकाह कराया। POCSO, दुष्कर्म और MP धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में केस दर्ज, आरोपी फरार।
समझें क्या है पूरा मामला
- रतलाम में युवती से शोषण और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया
- आरोपी समीर पर POCSO और अन्य धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया
- पीड़िता ने बताया 2023 से लगातार शारीरिक शोषण और धमकियों का सामना किया
- नाबालिग अवस्था में जबरन गर्भपात और निकाह कराने का भी आरोप लगाया गया
- पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, जांच कई पहलुओं पर जारी है
तीन साल पहले कैसे शुरू हुआ सब
जब पीड़िता गर्भवती हुई तो समीर घबरा गया। उसने जबरन दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने चाकू दिखाया। उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।
जबरन धर्म बदलवाया, फिर हुआ निकाह
निकाह के बाद समीर उसे अपने घर ले गया। वहां उसे बंधक की तरह रखा गया। परिवार से मिलने नहीं दिया। इस दौरान पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया जो अब नौ माह का है।
बच्चा होने के बाद भी नहीं रुका अत्याचार
8 जून को समीर ने उसे बुरी तरह पीटा। उसके गाल और गर्दन पर चोटें आईं। किसी तरह वह माता-पिता के घर पहुंची। उसी शाम समीर ने उसके मायके पर आकर पत्थरबाजी की।
कोर्ट चौराहे पर बच्चा छीनने की कोशिश
इसके बाद समीर ने पीड़िता के भाई को फोन किया। धमकी दी कि अगर बहन को वापस नहीं भेजा तो चाकू मारकर हत्या कर देगा। भाई को मिली इस धमकी के बाद परिवार थाने पहुंचा।
पुलिस ने दर्ज किया गंभीर मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। अभी वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
यह खबरें भी पढ़ें...
रतलाम में ग्रामीणों ने किया पथराव: महिला पुलिसकर्मी घायल, 20 हिरासत में
रतलाम में गाय का कटा सिर मिलने पर बवाल : हिंदू संगठनों का चक्काजाम, सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ
रतलाम के मसीही सम्मेलन में विवाद, बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप
सोशल मीडिया रील्स के चक्कर में बाघों की जान खतरे में, वन विभाग हुआ सख्त
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari