एमपी की मॉडल का न्यूड VIDEO बनाया, धमकाकर कपड़े उतरवाए और आरोपी बोला...

Sourabh Bhatnagar | Jul 16, 2026, 09:34 IST
ratlam model nude video
रतलाम में एक ब्लैकमेलर ने मॉडलिंग का झांसा देकर 21 साल की मॉडल का AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से न्यूड वीडियो बनाया। इसके बाद 15 लाख रुपए मांगे, फिर उसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को वीडियो भेज दिया। पीड़िता ने स्टेशन रोड थाने में FIR दर्ज कराई है।

    समझें क्या है पूरा मामला

    • रतलाम में मॉडलिंग करने वाली छात्रा को अनजान नंबर से मैसेज आया।
    • आरोपी ने काम दिलाने के बहाने AI से उसका न्यूड वीडियो बनाया।
    • वीडियो के आधार पर आरोपी ने 15 लाख रुपए की मांग की।
    • पैसे नहीं मिलने पर वीडियो उसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भेज दिया।
    • पीड़िता ने स्टेशन रोड थाने में FIR दर्ज कराई है।

    मध्य प्रदेश के रतलाम शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 21 साल की मॉडल को अनजान शख्स ने अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने पहले काम दिलाने का भरोसा दिया। फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल शुरू कर दिया।



    पीड़िता कॉलेज की छात्रा है। वह पिछले दो साल से मॉडलिंग कर रही है। उसकी प्रोफाइल इंस्टाग्राम (इंस्टाग्राम ब्लैकमेल केस) पर मौजूद है। काम के सिलसिले में उसका नंबर कई व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर था। यहीं से आरोपी को उसका नंबर मिला।



    कैसे शुरू हुआ मामला

    23 जून की रात एक नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। आरोपी ने पूछा कि क्या वह विज्ञापनों में काम करती है। युवती ने हां कहा तो उसने प्रोफाइल मांगी। युवती ने अपनी प्रोफाइल भेज दी। इसके बाद आरोपी लगातार फोन करने लगा। शुरुआत में युवती पारिवारिक काम में व्यस्त थी, इसलिए कॉल नहीं उठा सकी। बाद में आरोपी ने मॉडलिंग (डिजिटल ब्लैकमेलिंग) में काम दिलाने का भरोसा देकर बातचीत आगे बढ़ाई। धीरे-धीरे उसने युवती का भरोसा जीत लिया।



    ratlam model nude-video blackmail case




    AI वीडियो से ब्लैकमेल

    3 जुलाई को आरोपी ने युवती को वीडियो कॉल किया। कॉल के दौरान उसने अपना कैमरा बंद रखा। उसने युवती पर कपड़े उतारने का दबाव बनाया। डर के कारण युवती उसकी बात मान गई। इसी बीच आरोपी ने पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।



    पुलिस के मुताबिक आरोपी ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से भी एक अश्लील वीडियो (न्यूड वीडियो वायरल) तैयार किया था। इसके बाद उसने यह वीडियो व्हाट्सएप पर भेजकर धमकी दी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने 15 लाख रुपए मांगे।



    आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने युवती पर उसकी बहन या किसी दोस्त से मिलवाने का दबाव बनाया। साथ ही कहा कि हर महीने एक लड़की उसके पास भेजनी होगी। इनकार करने पर उसने युवती को चंडीगढ़ बुलाकर मिलने के लिए कहा। युवती लगातार मिल रही धमकियों से डर गई थी।



    फॉलोअर्स को भेजा वीडियो

    परेशान होकर युवती ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। इससे आरोपी बौखला गया। उसने बदला लेने के लिए युवती के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को अश्लील वीडियो भेजना शुरू कर दिया। साथ ही मैसेज लिखा कि वीडियो चाहिए तो दिए गए नंबर पर संपर्क करें। यह देखकर युवती और भी ज्यादा डर गई। उसकी निजी जिंदगी सार्वजनिक होने का खतरा बढ़ गया था।



    नंबर बंद, फिर भी धमकियां

    इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से युवती को कॉल आने लगे। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। साथ ही इंस्टाग्राम अकाउंट (इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग) भी बंद कर दिया। इसके बावजूद आरोपी दूसरे नंबरों से संपर्क करता रहा। आखिरकार युवती ने पूरी घटना अपने परिजन को बताई। परिवार वालों की सलाह पर उसने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया।



    पुलिस ने दर्ज की FIR

    स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने बताया कि युवती की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिस मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया था, पुलिस उसी के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। साइबर एक्सपर्ट्स की मदद भी ली जा रही है ताकि आरोपी जल्द पकड़ा जा सके।



    ये खबरें भी पढ़ें...

    बिना कपड़ों के देखने की थी चाहत, इसलिए बना डाले 9 लड़कियों के न्यूड AI वीडियो और फोटो



    बेडरूम में बॉयफ्रेंड को न्यूड वीडियो कॉल करती थी पत्नी, पति ने दिखाए CCTV फुटेज, हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला



    मध्यप्रदेश में पायलट भर्ती घोटाला: 4 लाख की पोस्ट पर 29 लाख खर्च करने को तैयार सरकार...आखिर क्यों?



    मध्य प्रदेश में 10 जिलों का मास्टर प्लान इसी साल, बड़वानी का जारी





    Tags:
    • रतलाम
    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    • ब्लैकमेल
    • इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग
    • इंस्टाग्राम ब्लैकमेल केस
    • न्यूड वीडियो वायरल
    • डिजिटल ब्लैकमेलिंग