राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की सालाना बैठक होने जा रही है।
इंदौर में RSS का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक, भागवत समेत 450 से ज्यादा पदाधिकारी आएंगे
Sanjay Gupta | Oct 16, 2026, 12:28 IST
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक 28 अक्टूबर को होगी।
इंदौर में 28 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की बड़ी बैठक होने जा रही है। डेली कॉलेज में होने वाली इस बैठक के पहले दिन संघ बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगा। इसके लिए एक लाख स्वयंसेवकों को अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी शामिल होंगे। उनके साथ देशभर के 46 प्रांतों से साढ़े चार सौ से ज्यादा पदाधिकारी इंदौर पहुंचेंगे।
इस दौरान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक होगी। साथ ही अलग-अलग प्रांतों की बैठकें भी होंगी। बैठकों का यह सिलसिला करीब एक सप्ताह तक चलेगा।
संघ ने सभी स्वयंसेवकों को 'चरैवेति एकत्रीकरण' के नाम से संदेश भेजा है। इसमें कहा गया है कि संघ समय-समय पर स्वयंसेवकों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम करता है। संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान भी कई कार्यक्रम हुए हैं। अब 28 अक्टूबर को शताब्दी वर्ष का समापन होगा। इसके लिए बौद्धिक एकत्रीकरण कार्यक्रम रखा गया है। इसमें सभी स्वयंसेवकों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। यह संदेश विभाग कार्यवाह रितनेश रघुवंशी ने जारी किया है।
संदेश में कहा गया है कि कार्यक्रम में 16 साल से ज्यादा उम्र के सभी स्वयंसेवकों को शामिल होना है। सभी को संघ की पूरी वेशभूषा (गणवेश) में पहुंचना होगा। हालांकि, साथ में दंड (लाठी) नहीं लाना है। शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम के लिए सभी स्वयंसेवकों को 2 अक्टूबर को अपने कार्यस्थल से छुट्टी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आयोजन 28 अक्टूबर बुधवार को डेली कॉलेज परिसर में शाम साढ़े चार बजे तय किया गया है। वहीं रविवार 25 अक्टूबर को बस्ती संचलन होगा।
![राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की सालाना बैठक होने जा रही है।]()
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल में संघ के बड़े पदाधिकारी शामिल होते हैं। इसमें संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ सभी 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के प्रमुख पदाधिकारी भी हिस्सा लेते हैं। बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के अलावा सरकार्यवाह, सह-सरकार्यवाह, प्रांत कार्यवाह और प्रांत प्रचारक मौजूद रहेंगे। इनके साथ सह प्रांत संघचालक, सह प्रांत कार्यवाह, सह प्रांत प्रचारक और अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज में संघ के आयोजन पर फिर आपत्ति जताई है। वे पहले भी इस आयोजन का विरोध कर चुके हैं। सिंह ने कॉलेज के बोर्ड और प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आयोजन की मंजूरी से जुड़े फैसले को सार्वजनिक करने की मांग की है। इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया भी डेली कॉलेज में राजनीतिक आयोजन कराने पर आपत्ति जता चुके हैं।
FAQs
यह जारी किया गया संदेश
सभी कार्यस्थल से अवकाश लें
आयोजन यहां इतने बजे होगा
क्या होती है अखिल भारतीय कार्यकारिणी
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आयोजन पर जताई आपत्ति
FAQs
- क्या है चरैवेति एकत्रीकरण समारोह और इसका उद्देश्य?
चरैवेति एकत्रीकरण समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य स्वयंसेवकों की गुणवत्ता में सुधार करना है। यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। - अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक कब और कहां होगी?
अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक 28 अक्टूबर को डेली कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। यह बैठक लगभग एक सप्ताह तक चलेगी। - क्या सभी स्वयंसेवकों को समारोह में शामिल होने के लिए कोई विशेष निर्देश दिए गए हैं?
हां, सभी स्वयंसेवकों को 16 वर्ष से अधिक आयु के होने पर समारोह में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें संघ की पूरी वेशभूषा में कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहा गया है, लेकिन लाठी साथ लाने की अनुमति नहीं है।
सीकर में ASI ने पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी, 13 साल सर्विस थी बाकी
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में CAT की स्थायी बेंच बनाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र से 3 सप्ताह में मांगा जवाब
By Harrison Masih
पहले मंत्री विजयवर्गीय की बैठक में नहीं गईं विधायक मालिनी गौड़, फिर उनकी ही विधानसभा में उठाया पानी की किल्लत का मुद्दा
By Sanjay Gupta
Rajasthan School Exam: अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, CBA भी इसी अवधि में
By Jageshwar prasad
नर्सिंग ऑफिसर की हत्या कर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका शव, लिव-इन पार्टनर ने रची साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी
By Manya Jain
MP में गहराया बिजली का संकट: 17 हजार मेगावाट पार डिमांड, किसानों के सामने आई सिंचाई की परेशानी
By Manya Jain
मंत्री झाबर सिंह खर्रा की भाभी का टिकट भाजपा से कटा, बेटे ने पहले ही भर दिया था निर्दलीय पर्चा
By Ashish Bhardwaj