कुबेरेश्वर धाम में प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से, किए गए खास इंतजाम

Kaushiki | Feb 25, 2025, 09:51 IST
pradeep mishra katha
कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आज से रुद्राक्ष महोत्सव की शुरुआत हो रही है, जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में भव्य आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

सीहोर के कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में 25 फरवरी यानी आज से रुद्राक्ष महोत्सव आयोजित हो रहा है। पंडित प्रदीप मिश्रा की अध्यक्षता में इस भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी की गई हैं। विठलेश सेवा समिति और प्रशासन इस आयोजन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सहित कई अलग-अलग राज्यों से 2 हजार से अधिक सेवादार पहुंच चुके हैं।



सभी श्रद्धालुओं के लिए 25 एकड़ में विशाल कथा पंडाल बनाया गया है। यहां रविवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है। वहीं, एक मार्च को भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें उत्तराखंड, मुंबई, दिल्ली और इंदौर से आए कलाकार भगवान शिव की लीलाओं का मंचन करेंगे। आइए जाने बाकी सुविधाओं के बारे में...



ये खबर भी पढे़ं..

सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

सुविधाओं का विशेष ध्यान

कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के लिए 25 एकड़ में विशाल कथा पंडाल स्थापित किया गया है। जबकि 11 एकड़ क्षेत्र में भोजन और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की जा रही है। रविवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है और इस आयोजन के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी की गई हैं। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिए डायवर्ट प्वाइंट्स और पार्किंग के इंतजाम किए हैं, ताकि कोई अव्यवस्था न हो।



ये खबर भी पढे़ं..

आकर्षक सजावट

60 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो मंदिर परिसर को एक भव्य रूप देती है। इसके अलावा, मंदिर परिसर को आकर्षक बनाने के लिए बंगाल से विशेष कलाकारों को बुलाया गया है। हाईवे से कथा स्थल तक 40-40 फीट के एक दर्जन से अधिक गेट बनाए गए हैं और दो विशेष गेट 12-12 फीट के चलित लाइट से सजाए गए हैं, जो आयोजन को और भी आकर्षक बनाते हैं।



ये खबर भी पढे़ं...

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कुबेरेश्वर धाम में एक मिनी आईसीयू की व्यवस्था भी की जा रही है। इसमें 24 घंटे डॉक्टर और स्टाफ तैनात रहेंगे ताकि कोई भी आपातकालीन स्थिति हो, तो तुरंत मदद मिल सके। प्रशासन ने सभी दुकानों में विक्रय होने वाले खाद्य और पेय पदार्थों की जांच करने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई भी मिलावटी सामग्री न बिक सके। इसके अलावा, स्वास्थ्य और सफाई सेवाओं के लिए भी अधिकारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।



बदली यातायात व्यवस्था

भोपाल से इंदौर जाने वाले भारी वाहनों को अब श्यामपुर और ब्यावरा होते हुए तूमड़ा दोराहा से भेजा जाएगा, वहीं इंदौर से भोपाल आने वाले भारी वाहन देवास से ब्यावरा और श्यामपुर होते हुए भोपाल जाएंगे। छोटे वाहनों और यात्री बसों के लिए नया रूट सीहोर के क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होते हुए निर्धारित किया गया है। वहीं, कुबेरेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालु हाईवे से सीधे गुजर सकेंगे, जबकि अन्य सभी वाहनों को डायवर्जन मार्ग से गुजरना होगा, यह व्यवस्था यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की गई है।



ये खबर भी पढे़ं...

रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन

महोत्सव से जुड़ी प्रमुख बातें

  • रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं।
  • 25 एकड़ में विशाल कथा पंडाल तैयार किया गया है।
  • भोजन-प्रसादी के लिए 11 एकड़ में विशेष व्यवस्था की गई है।
  • मंदिर परिसर को आकर्षक बनाने के लिए बंगाल से विशेष कलाकारों को बुलाया गया है।
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग, बैरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है।
  • 60 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
  • हाईवे से कथा स्थल तक 40-40 फीट के एक दर्जन से अधिक रोशनी से सजे गेट बनाए गए हैं।

ये खबर भी पढे़ं..

FAQ

  1. रुद्राक्ष महोत्सव कब से शुरू हो रहा है?
    रुद्राक्ष महोत्सव 25 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है।
  2. महोत्सव के दौरान किस तरह की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी?
    महोत्सव में मिनी आईसीयू की व्यवस्था है और 24 घंटे डॉक्टर एवं स्टाफ तैनात रहेंगे।
  3. इस महोत्सव में कितने सेवादार और पुलिसकर्मी तैनात हैं?
    महोत्सव में 2 हजार से अधिक सेवादार और 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।
  4. महोत्सव के लिए कौन सी विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है?
    रेलवे ने इस महोत्सव के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं।
  5. इस महोत्सव में कौन सी खास सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध हैं?
    श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, पेयजल, शौचालय, भोजन प्रसादी, और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Pandit Pradeep Mishra
  • पंडित प्रदीप मिश्रा रुद्राक्ष महोत्सव
  • एमपी सीहोर कुबेरेश्वर धाम
  • पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा
  • latest news
  • कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
  • कुबेरेश्वरधाम
  • कुबेरेश्वर महादेव मंदिर
  • pandit pradeep mishra ji katha
  • धर्म ज्योतिष न्यूज