महाकाल मंदिरः आम श्रद्धालुओं पर पाबंदी, लेकिन VIP की बेटी गर्भगृह में घुसी

Manish Kumar | Published:
Share
mahakal-vip-darshan
mahakal-vip-darshan

उज्जैन के महाकाल मंदिर में VIP दर्शन के दौरान एक अधिकारी ने अपनी बेटी को गर्भगृह में भेज दिया, जिससे दर्शन व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे। सुधार के कई प्रयासों के बावजूद यह घटना प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है।

UJJAIN. महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था आम लोगों के साथ ही अधिकारियों के लिए भी परेशानी खड़ी कर रही है। ताजा मामला सामने आने के बाद आरोपी शख्स का पता लगाया जा रहा है। गर्भगृह की दहलीज से दर्शन करने आए एक वीआईपी ने अपनी बेटी को गर्भगृह में प्रवेश करा दिया और स्वयं वीडियोग्राफी करते रहा।

वीडियो हुआ वायरल तो मचा हड़कंप

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद मंदिर में हड़कंप मच गया, क्योंकि एक दिन पहले ही व्यवस्था में सुधार के लिए कलेक्टर ने अफसरों की पूरी फौज को मंदिर में तैनात किया है। वीडियो के आधार पर मंदिर समिति संबंधित व्यक्ति का पता लगा रही है।

यह खबर भी पढ़ें... उज्जैन में अक्षय कुमार के ‘महाकाल चलो’ गाने का विरोध, मंदिर के पुजारी ने कही ये बात

वीआईपी कर रहे बार-बार नियमों को दरकिनार

महाकाल मंदिर में गर्भगृह की दहलीज से लागू वीआईपी दर्शन व्यवस्था नासूर बनती जा रही है। वीआईपी दहलीज से दर्शन के बाद यहीं खड़े हो जाते हैं तथा भगवान के साथ फोटो व वीडियोग्राफी करते हैं। कुछ लोग दहलीज लांघकर गर्भगृह में घुस जाते हैं। कुछ समय पहले एक युवक गर्भगृह में प्रवेश कर गया था, उसने भगवान को स्पर्श भी कर लिया था। पुजारियों ने उस युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया गया। बावजूद इसके मंदिर प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया और दहलीज से दर्शन की व्यवस्था निर्बाध चलती रही है। बुधवार को एक बार फिर एक वीआइपी ने अपने बच्चे को गर्भगृह में प्रवेश करा दिया तथा स्वयं वीडियोग्राफी की।

यह खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिर जाने वाले 12 मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री, 27 फरवरी तक रहेगा प्रभाव

आम श्रद्धालु होते रहते हैं परेशान

महाकाल मंदिर में राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण गर्भगृह की दहलीज से दर्शन की व्यवस्था चल रही है। राजनेताओं के साथ विभिन्न विभागों के ओहदेदार भी इसका फायदा ले रहे हैं। इस व्यवस्था से आम भक्त परेशान हैं। गर्भगृह की दहलीज से वीडियो व फोटोग्राफी करने के कारण दर्शन बाधित होते हैं और आम श्रद्धालु जो दो घंटे लाइन में लगकर तीन किलोमीटर पैदल चलने के बाद गणेश मंडपम में पहुंचता है, वह 50 फीट दूर से भी भगवान के ठीक से दर्शन नहीं कर पाता है।

यह खबर भी पढ़ें... महाकालेश्वर मंदिर में रोज बदलता है शिवलिंग का रूप, जानें इस अनोखी परंपरा का रहस्य

बनाया है मोबाइल लॉकर, लेकिन नहीं बन पा रही व्यवस्था

वीआईपी को रोकने में नाकाम लाचार अफसरों ने गर्भगृह नंदी हाल में वीडियो व फोटोग्राफी पर रोक लगाने के लिए जलद्वार पर मोबाइल लॉकर की स्थापना कराई थी, लेकिन वीआईपी नियम का पालन नहीं करते हैं। प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था में लगे कर्मचारी भी उन्हें नियमों की जानकारी नहीं देते हैं। इससे व्यवस्था बन नहीं पा रही है।

यह खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिर में पूजा का समय बदला, शिवरात्रि पर विशेष व्यवस्था

Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • महाकाल मंदिर
  • महाकाल
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • गर्भगृह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर