उज्जैन में अक्षय कुमार के ‘महाकाल चलो’ गाने का विरोध, मंदिर के पुजारी ने कही ये बात
Manish Kumar | Feb 19, 2025, 18:12 IST
mahakal-chalo-song-controversy
अक्षय कुमार का ‘महाकाल चलो’ गाना धार्मिक नगरी उज्जैन में ही विवाद में आ गया है। गाने में दिखाए गए शिवलिंग के दृश्य पर महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई है।
UJJAIN. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के गाने ‘महाकाल चलो’ को लेकर मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में विवाद छिड़ गया है। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने गाने के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए इसे उज्जैन की परंपरा के खिलाफ बताया। साथ ही गाने में शिवलिंग के प्रति अनादर और भस्म चढ़ाने के दृश्यों को लेकर भी श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई है। पुजारी शर्मा ने फिल्मी दुनिया से सनातन धर्म के खिलाफ इस तरह के कृत्य करने से बचने की चेतावनी दी है।
अक्षय कुमार का ‘महाकाल चलो’ गाने के कई दृश्यों को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने अपनी आपत्ति जताई है। गाने के एक दृश्य में अक्षय कुमार शिवलिंग को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और उसी दौरान शिवलिंग पर भस्म चढ़ाई जा रही है। इस दृश्य को धार्मिक दृष्टि से अनुचित बताते हुए पुजारी शर्मा ने कहाकि ऐसे दृश्य नहीं दिखाए जाने चाहिए। पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि महाकाल का शिवलिंग एकमात्र ऐसा स्थल है जहां भस्म चढ़ाई जाती है। उन्होंने गाने में गलत तरीके से शिवलिंग पर भस्म चढ़ाने को उज्जैन की धार्मिक परंपरा के खिलाफ बताया।
यह खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिर जाने वाले 12 मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री, 27 फरवरी तक रहेगा प्रभाव
पुजारी महेश शर्मा ने फिल्मी दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ इस तरह के कृत्य नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि धर्माचार्य और आचार्य इस पर बोलें और इसे रोकें, ताकि सनातन धर्म बचा रहे। गाने के दृश्य ने उज्जैन के श्रद्धालुओं में नाराजगी फैलाई है, खासकर वे लोग जो भगवान शिव और शिवलिंग के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं। इस तरह के दृश्य से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है और कई लोग गाने की आलोचना कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें... महाकालेश्वर मंदिर में रोज बदलता है शिवलिंग का रूप, जानें इस अनोखी परंपरा का रहस्य
इतना ही नहीं, पंडित महेश शर्मा ने कहा कि अक्षय कुमार पहले भी सनातन धर्म के खिलाफ विवादित फिल्म करते रहे हैं। अक्षय के खिलाफ सनातन धर्म को लेकर विवाद उठाए जाने की वजह से कोर्ट में पहले से ही एक मामला चल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें... CM मोहन ने उज्जैन में किया रूद्रसागर के ब्रिज का लोकार्पण, 'सम्राट अशोक ब्रिज' दिया नाम
उज्जैन के इस हेरिटेज होटल से सीधे होंगे महाकाल के दर्शन, CM करेंगे शुभारंभ
गाने में इन दृश्यों को लेकर पुजारी ने जताई है आपत्ति
यह खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिर जाने वाले 12 मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री, 27 फरवरी तक रहेगा प्रभाव
फिल्मी दुनिया को दी सनातन धर्म के खिलाफ कृत्य से बचने की चेतावनी
यह खबर भी पढ़ें... महाकालेश्वर मंदिर में रोज बदलता है शिवलिंग का रूप, जानें इस अनोखी परंपरा का रहस्य
कोर्ट में पहले से चल रहा है अक्षय के खिलाफ धर्म को लेकर मामला
यह खबर भी पढ़ें... CM मोहन ने उज्जैन में किया रूद्रसागर के ब्रिज का लोकार्पण, 'सम्राट अशोक ब्रिज' दिया नाम
उज्जैन के इस हेरिटेज होटल से सीधे होंगे महाकाल के दर्शन, CM करेंगे शुभारंभ
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari