CM मोहन ने उज्जैन में किया रूद्रसागर के ब्रिज का लोकार्पण, 'सम्राट अशोक ब्रिज' दिया नाम

Vikram Jain | Published:
Share
ujjain mahakal temple cm mohan yadav samrat ashok bridge inauguration
ujjain mahakal temple cm mohan yadav samrat ashok bridge inauguration

बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नया प्रवेश द्वार खोला गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को रूद्र सागर पर बने ब्रिज का लोकार्पण किया। 25 करोड़ की लागत से बने इस ब्रिज को सम्राट अशोक ब्रिज नाम दिया गया है।

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब महाकाल मंदिर जाने के लिए एक नया प्रवेश द्वार खोला गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को रूद्र सागर पर बने ब्रिज का लोकार्पण किया। 25 करोड़ की लागत से बने इस ब्रिज को सम्राट अशोक ब्रिज नाम दिया गया है। यह नाम सीएम ने दिया। इस नए ब्रिज के उद्घाटन से श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर तक पहुंचने के लिए एक आसान और कम दूरी वाला मार्ग मिलेगा। ब्रिज के उद्घाटन के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।

रोशनी से जगमग हुआ रूद्रसागर पर बना ब्रिज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को रूद्र सागर पर बने ब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई और शंख और डमरू की आवाजों के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। यह ब्रिज अब श्रद्धालुओं को शक्ति पथ से सीधे महाकाल मंदिर तक पहुंचने की सुविधा देगा। इससे चारधाम मंदिर से आने वाले श्रद्धालुओं को करीब डेढ़ किमी की दूरी कम हो जाएगी। ब्रिज वाला रास्ता खुल जाने के बाद मंदिर का सातवां द्वार भी खुल गया।

सीएम ने श्रद्धालुओं को दी बधाई

सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर महाकाल मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी और कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे एक और प्रवेश द्वार की आवश्यकता महसूस हुई। अब श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर तक पहुंचने के लिए और अधिक सुविधा होगी।

ब्रिज से लाइट एंड साउंड शो का आनंद

इस नए ब्रिज से श्रद्धालु महाकाल मंदिर के लेजर लाइट एंड साउंड शो का भी आनंद ले सकेंगे। ब्रिज से भगवान शिव के प्राकट्य और उज्जयिनी की गौरव गाथा सुनने और देखने का अवसर मिलेगा। इस शो के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और जल्द ही यह शो शुरू होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • उज्जैन न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन का महाकाल मंदिर
  • cm mohan yadav
  • सम्राट अशोक ब्रिज उज्जैन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर