महाकाल मंदिर जाने वाले 12 मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री, 27 फरवरी तक रहेगा प्रभाव

Kaushiki | Feb 18, 2025, 18:16 IST
Share
MAHAKAAL DARSHAN
MAHAKAAL DARSHAN

महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उज्जैन में 25 फरवरी से 27 फरवरी तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

UJJAIN: महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को बाबा महाकाल के दरबार में पूरे भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 9 दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव की शुरुआत सोमवार को बाबा महाकाल के दूल्हा बनने के साथ हो चुकी है। इस बार लाखों श्रद्धालुओं के महाकाल मंदिर पहुंचने का अनुमान लगाया गया है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है।

ये खबर भी पढें...

12 मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री

बता दें कि, 25 फरवरी की शाम 4 बजे से महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले 12 मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इस प्रतिबंध को तीन दिनों तक, यानी 27 फरवरी तक लागू रखा जाएगा। प्रशासन ने यह फैसला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

ये खबर भी पढें..

भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन

महाशिवरात्रि के दौरान भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों पर भीड़भाड़ से बचा जा सके।

  • इंदौर से नागदा, आगर, मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहन
    तपोभूमि से देवास बायपास होकर मारूति शोरूम, सैफी पेट्रोल पंप से होते हुए सिंथेटेक्सि मार्ग से नागदा, आगर और मक्सी की ओर भेजे जाएंगे।
  • मक्सी से देवास और इंदौर की ओर जाने वाले वाहन
    सिंथेटेक्सि से सैफी, मारूति शोरूम, देवास रोड एवं नरवर बाईपास से तपोभूमि होकर इंदौर की ओर भेजे जाएंगे।
  • बड़नगर, नागदा और आगर से आने वाले वाहन
    मोहनपुरा ब्रिज, माता साडू की बावड़ी, चौपाल सागर से होते हुए देवास रोड और इंदौर रोड की ओर भेजे जाएंगे।
    इस दौरान छोटे वाहनों और श्रद्धालुओं के पैदल मार्ग के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।

ये खबर भी पढें..

दर्शन के लिए जरूरी निर्देश

  • महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पहले से तय रूट पर ही यात्रा करनी होगी।
  • वाहन पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थानों को चिह्नित किया गया है।
  • महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहेगा।
  • मंदिर के आसपास अस्थायी मार्ग परिवर्तन किया जाएगा, जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

ये खबर भी पढें..

FAQ

  1. महाशिवरात्रि 2025 पर उज्जैन में किस दिन से यातायात प्रतिबंध लागू होगा?
    25 फरवरी की शाम 4 बजे से 27 फरवरी तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।
  2. किन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है?
    महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले 12 प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री लागू की गई है।
  3. इंदौर से नागदा और आगर जाने वाले भारी वाहनों का नया रूट क्या होगा?
    ये वाहन तपोभूमि से देवास बायपास होते हुए सिंथेटेक्सि मार्ग से अपने गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे।
  4. श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की क्या व्यवस्था होगी?
    श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  5. क्या मंदिर दर्शन के लिए किसी विशेष रूट का पालन करना होगा?
    हां, श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करना होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • उज्जैन
  • traffic diversion
  • उज्जैन का महाकाल मंदिर
  • महाशिवरात्रि
  • महाकाल मंदिर महाशिवरात्रि
  • Mahashivratri
  • Mahashivratri in Bhopal
  • latest news
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं