अब और आसानी से श्रद्धालु पहुंच सकेंगे महाकाल मंदिर, खुल रहा है नया रास्ता, जानें

Siddhi Tamrakar | Feb 13, 2025, 09:36 IST
Share
mahakal-mandir-new-entrance-gate
mahakal-mandir-new-entrance-gate

महाकाल मंदिर में 15 फरवरी से नया प्रवेश द्वार खुलेगा, जिससे श्रद्धालु शक्ति पथ से सीधे मंदिर पहुंच सकेंगे। यहां से खड़े होकर श्रद्धालु जल्द ही शुरू होने वाले लेजर लाइट एंड साउंड शो का मजा ले सकेंगे।

महाकाल भक्तों के लिए अच्छी खबर है। 15 फरवरी से महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए एक नया प्रवेश द्वार (Entrance gate) खुलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रुद्रसागर पर बने नए ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। यह पुल 25 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसके खुलने से श्रद्धालु शक्ति पथ से सीधे महाकाल मंदिर तक पहुंच सकेंगे, जिससे चारधाम मंदिर से आने वाले भक्तों की दूरी लगभग 1.5 किलोमीटर कम हो जाएगी।

खबर यह भी- महाकाल मंदिर में होगा स्मार्ट मैपिंग सिस्टम, श्रद्धालु खुद जानेंगे कहां हैं और कैसे करेंगे दर्शन

200 मीटर लंबा है ब्रिज

उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी ने इस ब्रिज का निर्माण मई 2022 में शुरू किया था। यह पुल 200 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा है, जबकि बीच में 19 मीटर की खुली जगह छोड़ी गई है। पहले इसे 2023 के आखिर तक पूरा करने की योजना थी, लेकिन निर्माण कार्य में लगभग डेढ़ साल की देरी हुई। अब यह पूरी तरह तैयार है और जल्द ही भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।
खबर यह भी- महाकाल मंदिर में पूजा का समय बदला, शिवरात्रि पर विशेष व्यवस्था

ब्रिज से देख सकेंगे लाइट एंड साउंड शो

इस ब्रिज से खड़े होकर श्रद्धालु जल्द ही शुरू होने वाले लेजर लाइट एंड साउंड शो का मजा ले सकेंगे। एक बार में 500 से ज्यादा श्रद्धालु यहां खड़े होकर भगवान शिव के प्रकट होने की कहानी और उज्जैन के इतिहास को देख और सुन सकेंगे। वर्तमान में महाकाल मंदिर पहुंचने के लिए सात रास्ते हैं, लेकिन इस नए ब्रिज के शुरू होने के बाद भक्तों को एक और नया रास्ता मिल जाएगा, जिससे भीड़ को संभालने में भी मदद मिलेगी।

खबर यह भी- महाकाल के दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के यात्रियों के ट्रेवलर का मानपुर में टैंकर से एक्सीडेंट

महाशिवरात्रि पर यह ब्रिज रहेगा बंद

हालांकि लोकार्पण के बाद यह ब्रिज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन 27 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इसे बंद रखा जाएगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दौरान अधिक भीड़ होने के कारण इसे सुरक्षा के मद्देनजर बंद रखा जाएगा।

खबर यह भी- महाकाल की भस्म आरती में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध

अब मंदिर पहुंचने के लिए आठ रास्ते

महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचने के लिए अब भक्तों के लिए कुल आठ प्रवेश मार्ग रहेंगे। नया रास्ता त्रिवेणी संग्रहालय से चारधाम पहुंच मार्ग तक जोड़ा गया है। इसके अलावा, श्रद्धालु तोपखाना, महाकाल घाटी, सरस्वती शिशु मंदिर, त्रिवेणी संग्रहालय और हरसिद्धि चौराहा जैसे दूसरे रास्तों से भी मंदिर तक पहुंच सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • उज्जैन न्यूज
  • महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश
  • महाशिवरात्रि
  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान