सागर में किन्नर जिहाद: जगतगुरु काजल मां ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग

Sandeep Kumar | Mar 20, 2026, 23:33 IST
kinnar jihad
सागर में किन्नर जिहाद के आरोपों से माहौल गरमाया। किन्नर समाज के एक गुट ने SP कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की।

News in Short

  • सागर में 'किन्नर जिहाद' मामले को लेकर किन्नर समाज ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
  • आरोप है कि हिंदू परिवारों के किन्नरों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला जा रहा है।
  • रानी ठाकुर ने धर्मांतरण और धमकियों का आरोप लगाया, कई किन्नरों ने समर्थन किया।
  • पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की, हालांकि धर्मांतरण की पुष्टि नहीं हुई।
  • जगतगुरु काजल मां ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और सुरक्षा की अपील की।

News in detail

सागर जिले में कथित 'किन्नर जिहाद' का मामला फिर सुर्खियों में है। धर्मांतरण और प्रताड़ना के आरोपों को लेकर किन्नर समाज का एक गुट लामबंद हो गया है। शुक्रवार को भोपाल से सागर पहुंचीं जगतगुरु काजल मां ने किन्नरों के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की।



sagar kinnar


ये है पूरा मामला

शिकायत के अनुसार, विवाद की जड़ में धर्मांतरण और दबाव बनाने का आरोप है। जगतगुरु काजल मां ने आरोप लगाया कि हिंदू परिवारों से आने वाले किन्नरों पर एक विशेष समूह द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने इसे 'किन्नर जिहाद' का नाम दिया और कहा कि जो किन्नर इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।



अन्य किन्नरों ने भी आरोप लगाए

मामले में मुख्य शिकायतकर्ता के रूप में रानी ठाकुर सामने आई हैं। रानी ने बताया कि उन्होंने अपना पुराना घराना छोड़ दिया है। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। रानी के समर्थन में अन्य किन्नरों ने भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे रानी ठाकुर के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन स्वतंत्र रूप से नहीं रहने दिया जा रहा है।



पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

सागर पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। इसे बारीकी से जांचा जा रहा है। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



जगतगुरु काजल मां ने दावा किया कि शिकायत भोपाल प्रशासन से की जा चुकी है। सागर पहुंची टीम ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। किन्नरों को सुरक्षा मिलनी चाहिए।



मध्यप्रदेश के कथावाचक मोहित नागर कांग्रेस में शामिल, सरकार पर साधा निशाना



इंदौर में किन्नर विवाद में पंढरीनाथ टीआई लाइन अटैच, समय पर चालान तक नहीं दे सके



महाकाली नंदगिरी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, जानें कौन है ये अघोरी साधिका



महाशिवरात्रि पर देश को मिली पहली किन्नर शंकराचार्य, राजधानी में हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • किन्नर
  • जिहाद
  • सागर
  • किन्नर जिहाद