आज ओरछा में सनातन हिंदू एकता यात्रा का समापन, दो लाख लोग जुटेंगे!
मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का समापन आज ओरछा में होगा। नौ दिनों से चल रही यह यात्रा रामराजा मंदिर में धर्म ध्वजा फहराने और हनुमान चालीसा पाठ के साथ समाप्त होगी। इस यात्रा में दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
यात्रा का उद्देश्य
मुस्लिम लीग ने धीरेंद्र शास्त्री को दी ये सलाह, BJP MLA ने किया पलटवार
सुरक्षा और व्यवस्था
एसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात हैं। साथ ही, पार्किंग, भोजन और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए पं. धीरेंद्र ने अपील की है कि लोग यात्रा का लाइव प्रसारण देखें और अनावश्यक जोखिम न उठाएं।
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में जुटे सितारे, देखें तस्वीरें
राजस्थान से लाई गई धर्म ध्वजा
यात्रा में शामिल एक भक्त ने बताया कि वे राजस्थान के अलवर से 11 दिन पैदल चलकर बागेश्वर धाम पहुंचे और फिर 9 दिन की यात्रा के बाद ओरछा पहुंचे। यह ध्वजा रामराजा सरकार के दरबार में चढ़ाई जाएगी।
ऐसे बढ़ी यात्रा
- 21 नवंबर: बागेश्वर धाम से खजुराहो, 15 किमी।
- 22 नवंबर: कदारी से पेप्टेक टाउन, 17 किमी।
- 23 नवंबर: पेप्टेक टाउन से नौगांव, 21 किमी।
- 24 नवंबर: नौगांव से देवरी बंधा, 22 किमी।
- 25 नवंबर: देवरी से मऊरानीपुर, 22 किमी।
- 26 नवंबर: मऊरानीपुर से घुघसी, 17 किमी।
- 27 नवंबर: घुघसी से निवाड़ी, 17 किमी।
- 28 नवंबर: निवाड़ी से ओरछा तिगैला, 15.5 किमी।
- 29 नवंबर: तिगैला से रामराजा मंदिर, 8 किमी।
FAQ
- सनातन हिंदू एकता यात्रा का उद्देश्य क्या है?
समाज को जागरूक करना और हिंदू संस्कृति का प्रचार करना है। - यात्रा कितने दिनों तक चली?
यह यात्रा कुल नौ दिनों तक चली। - रामराजा मंदिर में क्या होगा?
धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी और हनुमान चालीसा का पाठ होगा। - यात्रा में कितने लोग शामिल हुए?
इस यात्रा में दो लाख लोगों के आने की संभावना है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक