बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में जुटे सितारे, देखें तस्वीरें

Siddhi Tamrakar | Nov 27, 2024, 07:21 IST
पंडित धीरेंद्र शास्त्री 9 दिवसीय पदयात्रा पर निकले हैं। बाबा की इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं के बीच जातिवाद के भेदभाव और पिछड़े का फर्क मिटाना है। बाबा बागेश्वर की रैली में एक्टर संजय दत्त से लेकर पहलवान खली तक सभी शामिल हो रहे हैं। देखें तस्वीरें-
1 7 sanjay dutt
sanjay dutt

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पद यात्रा झांसी पहुंची। इस दौरान इस यात्रा में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त भी शामिल हुए।

2 7 SANJAY DURRR
SANJAY DURRR

पदयात्रा में संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ जमीन पर बैठकर चाय की चुस्की ली। इस दौरान संजय बोले कि, पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मैं अपना छोटा भाई मानता हूं, इनको मैं गुरुजी कहता हूं।

3 7 KHALI
KHALI

पदयात्रा में ‘द ग्रेट खली’ के नाम से मशहूर WWE सुपरस्टार दिलीप सिंह राणा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सनातन हिन्दू यात्रा की खूब सराहना की है।

4 7 KHali padyatra
KHali padyatra

‘द ग्रेट खली’ ने भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सराहना करते हुए हिन्दुओं के एकजुट होने की बात कही। इस दौरान खली ने अपनी ताकत दिखाते हुए एक हाथ से ही एक साधु की चोटी पकड़कर उन्हें उठा दिया।

5 7 पदयात्रा
पदयात्रा

झांसी में बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर पदयात्रा में शामिल एक व्यक्ति के हाथ से फूल के साथ-साथ फोन फेंका गया था, जिसके बाद बाबा पर हमले की खबरें जोरों से फैलने लगी थी। हमले की खबरों को लेकर झांसी पुलिस ने इसका खंडन किया है।

6 7 कविता शर्मा
कविता शर्मा

बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने पदयात्रा में शामिल होकर गीत 'आगड़ दम-बागड़ दम' की प्रस्तुति दी है। बाबा बागेश्वर भी गीत की लाइन सुनकर गुनगुनाने लगे।

7 7 anjali dwivedi
anjali dwivedi

पदयात्रा में बुंदेली गायिका कविता शर्मा के साथ जानी-मानी गायिका अंजली द्विवेदी ने भी भजन प्रस्तुति दी है। उनके भजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा था।