इंदौर में अब सनातन प्रीमियर लीग, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने की घोषणा

Sanjay Gupta | Feb 19, 2026, 15:21 IST
sanatan premium league indore devkinandan thakur announcement
इंदौर में 12 मार्च से 'सनातन प्रीमियर लीग' का आयोजन होने जा रहा है। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इसकी घोषणा करते हुए इसे धर्म और संस्कारों से जुड़ा खेल आयोजन बताया है।

INDORE. इंदौर में अब सनातन प्रीमियर लीग का आयोजन हो रहा है। इसके लिए गुरुवार, 19 फरवरी को इंदौर में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर इंदौर आए। उन्होंने इसे धर्म, सनातन की रक्षा और संस्कार देने वाला आयोजन बताया है।



यह बोले कथावाचक देवकीनंदन

कथावाचक ने कहा कि 12 मार्च से इंदौर में यह आयोजन होगा। इसमें विविध टीम बनाकर 125 खिलाड़ी खेलेंगे। इन्हें हर रन पर 500 रुपए दिए जाएंगे। जो भी राशि आएगी, वह इन खिलाड़ियों और युवाओं के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य जरूरतों में लोगों को दी जाएगी।



इस तरह संस्कार का भी प्रवाह होगा। वहीं आयोजकों ने बताया कि इसमें विविध प्राइज मनी भी रखी गई है। इसमें मैन ऑफ द मैच और अन्य पुरस्कार होंगे। इसके लिए कई बड़े खिलाड़ी भी जुड़ रहे हैं।



कई संत महात्मा भी रखेंगे विचार

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि इसमें कई संत, महात्माओं का भी संगम होगा। वह युवाओं को ज्ञान देंगे। इसके साथ ही हिंदू राष्ट्र का सपना हम सभी चाहते हैं। हिंदू धर्म की रक्षा जरूरी है।



मैदान के अंदर के साथ ही बाहर भी संस्कार का प्रवाह होना चाहिए। युवाओं का उत्साहवर्धन होना चाहिए। इसलिए यह आयोजन हो रहा है।



इंदौर संस्कार राजधानी

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि इसका पहला सीजन इंदौर में कराने की वजह यह है कि यह संस्कार राजधानी है। पास में ही महाकाल बाबा हैं। यह मां अहिल्या की नगरी है।



इसलिए यहां से आयोजन की शुरुआत की जा रही है। वहीं इसमें अन्य धर्मों के युवाओं के खेलने के सवाल को महाराज ने टाल दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजकों का काम है, वह प्रतिभा के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...



बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस में आदतन अपराधी, इंदौर में यादव के साथ पत्नी का भी अरेस्ट वारंट



इंदौर न्यूज | इंदौर के भंडारी अस्पताल में नवविवाहिता की मौत, परिजनों का आरोप गलत ब्लड चढ़ाया



MP News: मध्यप्रदेश के बजट में इंदौर का 10 बार नाम, मेट्रो के साथ ही सिंहस्थ बजट से भी काम



भोजशाला मामला : जबलपुर मुख्य पीठ से दोबारा इंदौर बेंच भेजा केस, 23 फरवरी को अगली सुनवाई



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • देवकीनंदन ठाकुर
  • कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर