इंदौर में सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर लारेंस के नाम से संघ नेता व कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी

Pooja Kumari | Jan 24, 2024, 12:02 IST
इंदौर में सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर लारेंस के नाम से संघ नेता व कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी
फिल्म अभिनेता सलमान खान को हत्या की धमकी दे चुके गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के नाम से इंदौर के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नेता व कारोबारी को धमकाने का मामला सामने आया है।

संजय गुप्ता, INDORE. फिल्म अभिनेता सलमान खान को हत्या की धमकी दे चुके गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के नाम से इंदौर के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) नेता व कारोबारी को धमकाने का मामला सामने आया है। फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस बात की जांच की जा रही है कि धमकी किसने दी। कहीं लारेंस के नाम का उपयोग तो नहीं हुआ है।



19 जनवरी को आया था फोन

पुलिस के मुताबिक बिचौली हप्सी निवासी अमरदीप सिंह औलख द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी। औलख ने कथनों में बताया कि 19 जनवरी को उनके पास कॉल आया था। उस समय वह घर पर ही थे। आरोपित ने उन्हें गालियां दी और जान से खत्म करने की धमकी दी। फोन पर कहा गया कि वह लारेंस विश्नोई बोल रहा है। पुलिस के मुताबिक लारेंस विश्नोई जेल में बंद है। उसके विरुद्ध कई शहरों में प्रकरण दर्ज है। गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी विश्नोई का नाम सामने आया है।



पुलिस को शक आपसी विवाद संभव

पुलिस को शक है आपसी विवाद हो सकता है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर रही है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक औलख ने पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात बदमाश के विरुद्ध धारा 506 एवं 507 के तहत एफआइआर दर्ज की है।औलख बीजेपी नेताओं के करीबी भी है। पुलिस मोबाइल नंबर की जांच कर रही है।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • gangster Lawrence Vishnoi
  • Madhya Pradesh News Update
  • मध्यप्रदेश न्यूज अपडेट
  • गैंगस्टर लारेंस विश्नोई