क्या धमकियों के निशाने पर हैं बॉलीवुड सितारे? तुषार, टाइगर से लेकर अमिताभ तक धमकियों का साया, सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता

Kaushiki | Nov 03, 2026, 10:52 IST
Share
बॉलीवुड सितारों पर मंडरा रहा खतरा
बॉलीवुड सितारों पर मंडरा रहा खतरा

क्या मुंबई में फिर लौट आया अंडरवर्ल्ड का दौर? क्या बॉलीवुड सितारों को एक बार फिर धमकियों और रंगदारी के साए में जीना पड़ेगा? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री से लगातार धमकियों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला एक्टर तुषार कपूर का है, जिनसे लॉरेंस गैंग के कथित गुर्गे हैरी बॉक्सर के नाम पर फोन कर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई।

हालांकि, मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में आवाज का सैंपल मैच नहीं होने से कॉल के फर्जी होने का शक है। लेकिन मामला सिर्फ तुषार कपूर तक सीमित नहीं है। दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर हमले की चेतावनी और टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग जैसी घटनाओं के दावों ने बॉलीवुड की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या मुंबई में एक बार फिर 90 के दशक जैसा अंडरवर्ल्ड का खौफ लौट रहा है या धमकियों के जरिए डर और दहशत फैलाने की कोशिश हो रही है?

तुषार कपूर से फिरौती की कॉल

तुषार कपूर को फोन पर खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताने वाले व्यक्ति ने पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। तुषार ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी। जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।

क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने कॉल की रिकॉर्डिंग की तुलना हैरी बॉक्सर के ऑफिसियल ऑडियो सैंपल से की। पुलिस के मुताबिक दोनों आवाजें मेल नहीं खातीं, इसलिए कॉल फर्जी होने का शक है। पुलिस अब धमकी भरी ऑडियो भेजने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले आरोपियों ने की थी इन बड़े सितारों की रेकी! | Before attacking Tiger Shroff, accused had done recce of these big stars!
टाइगर श्रॉफ से पहले अमिताभ-सलमान, आमिर-अक्षय की रेकी कर चुके थे आरोपी; सिक्योरिटी ज्यादा थी तो प्लान बदला
21 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पुलिस के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले आरोपियों ने चार बड़े अभिनेताओं की रेकी की थी।दिल्ली से दो महिलाओं समेत चार और आरोपी गिरफ्तार, शूटरों तक हथियार पहुंचाने का आरोप। 18 अक्टूबर को जुहू में टाइगर की कार पर फायरिंग हुई थी, मामले की जांच जारी है।टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग।

हैरी बॉक्सर और लॉरेंस गैंग का नाम

आपको बता दें कि हैरी बॉक्सर पर बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों को धमकी देने के आरोप हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उसने रणवीर सिंह के मैनेजर को वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की जिम्मेदारी भी उसी ने ली थी। ये सभी आरोप पुलिस रिकॉर्ड में शामिल है।

दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट

खबरों के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम 15 नवंबर को इंदौर के C-21 मैदान में होना है। लेकिन अभी हाल ही में दिलजीत को खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए। ईमेल में शो के दौरान ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है। ईमेल में भेजने वालों के नाम भी लिखे गए हैं। इसके साथ ही तीन स्कूलों को भी धमकी मेल मिले हैं, जिनमें बच्चों को कॉन्सर्ट में न भेजने को कहा गया। पुलिस ने ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

अमिताभ बच्चन का जलसा बंगला

23 अक्टूबर 2026 को मुंबई के एक स्कूल और BMC के दफ्तर में धमकी भरा ईमेल आया था। इसमें अमिताभ बच्चन के जुहू बंगले जलसा का नाम था। खबरों के मुताबिक, ईमेल में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच हमले की बात लिखी गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। उसी दिन जलसा के बाहर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि धमकी में बंगले का भी जिक्र था या नहीं।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 34 हजार की सुपारी पर हत्या का प्लान, अमेरिका से रची गई साजिश, 3 हत्यारे गिरफ्तार | Tiger Shroff Firing Case: Murder plan on a supari of 34 thousand, conspiracy hatched from America, 3 killers arrested
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मात्र 34 हजार में दी गई थी हत्या की सुपारी, पुलिस का दावा, सुपारी किलर गिरफ्तार
20 Oct 2026 ,
By Kaushiki
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी सोमवार (19 अक्टूबर) को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हुए। मुंबई पुलिस की कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज से शुरू हुई और 15 घंटे में खुलासा हो गया। कोटा एसपी तेजस्वी गौतम के मुताबिक तीनों आरोपी बालिग हैं। उनकी उम्र 18 से 22 साल के बीच है। रिहान और फूलसिंह हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। रितिक बिहार के बेगूसराय का है। पुलिस के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की हत्या की सुपारी सिर्फ 34 हजार रुपए में ली गई थी। कथित गैंगस्टर अनिल पंडित का नाम सामने आया है। आरोपी 48 घंटे के पुलिस रिमांड पर हैं।

टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी

18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलीं। वे फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे। राजस्थान की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और कोटा पुलिस ने 19 अक्टूबर को कोटा रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को पकड़ा।

खबरों के मुताबिक, इसके बाद हरियाणा से और आरोपी गिरफ्तार हुए और कुल संख्या 10 बताई गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के नाम पर जिम्मेदारी लेने वाले संदेश भी सामने आए। एक ऑडियो में सलमान खान से माफी मांगने की मांग भी थी। पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने यह भी कहा है कि टाइगर असली निशाना नहीं थे।

सेलिब्रिटी सुरक्षा पर बढ़ते सवाल

इन घटनाओं ने एक बड़ा सवाल उठाया है। असली धमकी और फर्जी धमकी में फर्क कैसे किया जाए। गैंग का नाम लेकर डर फैलाना भी एक तरीका बन गया है। ऐसे में पुलिस की तकनीकी जांच और सतर्कता दोनों जरूरी हैं।

आम लोगों को भी अफवाहों से बचना चाहिए और सिर्फ आधिकारिक बयान पर भरोसा करना चाहिए। आने वाले दिनों में पुलिस की जांच से साफ होगा कि ईमेल किसने भेजे और असली खतरा कितना है। इंदौर कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और आयोजक की घोषणा पर नजर रखना जरूरी है।

बॉलीवुड सितारों पर जानलेवा हमले: सलमान खान, टाइगर श्रॉफ से शाहरुख खान तक, कौन-कौन रहा निशाने पर? | Deadly Attacks on Bollywood Stars: From Salman Khan, Tiger Shroff to Shah Rukh Khan, Who Was Targeted?
टाइगर श्रॉफ से सलमान खान तक, बॉलीवुड के सितारों पर कब-कब हुआ जानलेवा हमला, किसे मिली मौत की धमकी
19 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
बॉलीवुड की चमक-दमक, आलीशान जिंदगी और करोड़ों प्रशंसकों के बीच फिल्मी सितारों की जिंदगी का एक दूसरा पहलू भी है, जहां उन्हें जान से मारने की धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ा है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की ताजा खबर ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

FAQs:

  1. तुषार कपूर को फिरौती की कॉल क्यों मिली?
    तुषार कपूर को खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी, जिसे तुषार ने मुंबई पुलिस को सूचित किया।
  2. दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को धमकी कैसे मिली?
    दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए एक ईमेल में शो के दौरान बम ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है।
  3. टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना की क्या जानकारी है?
    18 अक्टूबर 2026 को टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियों की बौछार हुई, जिसमें पुलिस ने जांच शुरू की और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Tags:
  • तुषार कपूर फिरौती कॉल
  • हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग
  • सेलिब्रिटी धमकी भरे ईमेल
  • दिलजीत दोसांझ इंदौर कॉन्सर्ट
  • अमिताभ बच्चन जलसा धमकी
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
  • Tusshar Kapoor extortion call
  • Amitabh Bachchan Jalsa threat email
  • Diljit Dosanjh
  • Tiger Shroff
राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग
कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...

By Aman Vaishnav

कहीं जाम में न फंस जाएं आप! 4 नवंबर को भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...
बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा

By VINAY VERMA

बस्तर में पोस्टिंग राजधानी में निवास! एडिशनल एसपी की नई पोस्टिंग की पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों तक चर्चा
साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश
अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख

By Aman Vaishnav

अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे एमपी पुलिस के जवान, पड़ोसी राज्यों के बड़े अस्पताल भी पैनल में शामिल, परोपकार निधि बढ़कर हुई 5 लाख
आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल

By Harrison Masih

आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, अस्पताल लोकार्पण, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल
एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च

By Arohi Raj

एमपी में सरकारी बजट का अजब खेल: स्कूल के लिए जमीन नहीं, हॉस्टल पर 1.39 करोड़ हुए खर्च