नागपुर में बिश्नोई गैंग के नाम पर 8 सर्राफा कारोबारियों को धमकी, महिला ने 10 रुपए लेकर थमाए रंगदारी भरे पत्र
Arohi Raj | Sootr Creatives | Nov 03, 2026, 17:03 IST
नागपुर के सर्राफा कारोबारियों से 80 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
महाराष्ट्र के नागपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यहां आठ सर्राफा कारोबारियों को धमकी भरे पत्र भेजे गए हैं। हर कारोबारी से 10लाख रुपए मांगे गए हैं। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में एक महिला की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, महिला एक ज्वेलरी दुकान पर पहुंची थी।
उसने दुकान मालिक से डाक देने के नाम पर 10 रुपए मांगे। इसके बाद उसे एक लिफाफा थमा दिया। लिफाफे में रंगदारी मांगने वाले लेटर रखे थे। पुलिस अब महिला और उसके साथियों की पहचान करने में जुटी है। इस मामले में तहसील पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और दूसरे तकनीकी सबूतों की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, नागपुर के न्यू इतवारी रोड पर एक ज्वेलरी दुकान है। इसके मालिक को 31 अक्टूबर को एक लिफाफा मिला था। शिकायत के मुताबिक, दोपहर एक महिला दुकान पर पहुंची। महिला ने दुकान मालिक से डाक शुल्क के नाम पर 10 रुपए मांगे। इसके बाद उसने दुकान मालिक को एक लिफाफा दिया। महिला वहां से चली गई। कुछ देर बाद दुकान मालिक ने लिफाफा खोला। उसके अंदर एक धमकी भरा लेटर मिला।
जानकारी के मुताबिक, दुकान मालिक नेहल ने लिफाफा खोला तो उसी लिफाफे में सात अन्य सर्राफा कारोबारियों के नाम से भी अलग-अलग धमकी भरे लेटर रखे थे। इन सभी लेटर में हर कारोबारी से 10-10 लाख रुपए मांगे गए हैं। तीन दिन में रकम न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
इस मामले ने गैंग में महिलाओं की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हाल के कुछ मामलों में भी महिलाओं के नाम सामने आए हैं। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच के दौरान एजेंसियों को महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी मिली। सोमवार को मुंबई पुलिस ने हरियाणा के करनाल से सुनैना को गिरफ्तार किया। वह विदेश में बैठे गैंग सरगना अनिल पंडित की साली बताई गई है।
इससे पहले मुंबई पुलिस ने इसी मामले में बबीता और राधा नाम की दो लड़कियों को भी पकड़ा था। अब नागपुर में भी रंगदारी के पत्र पहुंचाने में एक महिला की भूमिका सामने आई है। हालांकि, इन मामलों के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि गैंग में महिलाओं की भर्ती की जा रही है। नागपुर पुलिस अभी महिला की पहचान और उसके संपर्कों की जांच कर रही है।
मुंबई में एक अभिनेता को बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी का फोन आने का दावा किया गया है। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया। प्रारंभिक जांच में आवाज न मिलने से कॉल के फर्जी होने का संदेह जताया गया है।
FAQs
नागपुर में सर्राफा कारोबारियों को धमकी भरा पत्र
जानकारी के मुताबिक, दुकान मालिक नेहल ने लिफाफा खोला तो उसी लिफाफे में सात अन्य सर्राफा कारोबारियों के नाम से भी अलग-अलग धमकी भरे लेटर रखे थे। इन सभी लेटर में हर कारोबारी से 10-10 लाख रुपए मांगे गए हैं। तीन दिन में रकम न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
खुद को बिश्नोई गैंग का शूटर बताया
पत्र में भेजने वाले ने खुद को मुंबई स्थित लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताया है। पत्र में अभद्र और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस मामले में रविवार को तहसील पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।
बिश्नोई गैंग में महिलाओं की भर्ती पर उठे सवाल
इससे पहले मुंबई पुलिस ने इसी मामले में बबीता और राधा नाम की दो लड़कियों को भी पकड़ा था। अब नागपुर में भी रंगदारी के पत्र पहुंचाने में एक महिला की भूमिका सामने आई है। हालांकि, इन मामलों के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि गैंग में महिलाओं की भर्ती की जा रही है। नागपुर पुलिस अभी महिला की पहचान और उसके संपर्कों की जांच कर रही है।
अभिनेता को भी धमकी का दावा
FAQs
- नागपुर में सर्राफा कारोबारियों को धमकी देने वाली घटना में क्या हुआ?
नागपुर में सर्राफा कारोबारियों को बिश्नोई गैंग के नाम पर 10-10 लाख रुपये की मांग वाले पत्र मिले हैं, जिसमें तीन दिन में रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। - किसने और कैसे धमकी भरे पत्र दुकान मालिक को दिए?
एक महिला दुकान पर आई, जिसने डाक शुल्क के नाम पर 10 रुपए मांगे और उसके बाद एक लिफाफा दिया, जिसमें धमकी भरे पत्र थे। - क्या बिश्नोई गैंग में महिलाओं की भूमिका है?
इस मामले ने बिश्नोई गैंग में महिलाओं की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि हालिया केस में महिलाओं के नाम सामने आए हैं, हालांकि इस विषय पर और जांच की जा रही है।
शादी का वादा पूरा नहीं करना हर मामले में दुष्कर्म नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, आरोपी की रिहाई बरकरार
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: कांग्रेस के 6 सांसद, 15 विधायक और 9 पूर्व मंत्रियों की साख दांव पर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में दूसरे राज्यों की निजी गाड़ियों से टैक्स वसूली पर हाईकोर्ट की रोक, 90 याचिकाओं पर फैसला
By Mukesh Sharma
एमपी राज्यसभा उपचुनाव में सियासी घमासान: दो निर्दलीयों के नामांकन खारिज, भाजपा प्रत्याशी हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर कांग्रेस की आपत्ति
By Amresh Kushwaha
राजस्थान फसल बीमा भुगतान में दूसरे नंबर पर, किसानों को मिले 8 हजार 697 करोड़ रुपए; 800 करोड़ से ज्यादा के दावे अब भी लंबित
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का भी डिजिटल रिकॉर्ड, रोजाना दोपहर 1:30 बजे तक दर्ज करनी होगी उपस्थिति
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दो करोड़ को समझाया, फिर भी 161 करोड़ लुटाए, जागरुकता अभियान के बाद भी 10 महीने में साइबर ठगों ने लगाई चपत
By Arun Tiwari