लोकायुक्त में फेरबदल, सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी में शामिल डीएसपी का ट्रांसफर

Rohit Sahu | Apr 05, 2025, 08:23 IST
loksayukta dsp
सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त छापे की अगुवाई करने वाले डीएसपी संजय शुक्ला का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस कार्रवाई मेें शामिल कई और अधिकारियों के पहले तबादले हुए हैं।

DSP Transferred: मध्य प्रदेश के चर्चित परिवहन घोटाले यानी सौरभ शर्मा मामले में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर के ठिकानों पर 19 दिसंबर को हुए छापे की अगुवाई करने वाले लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला का ट्रांसफर हो गया। लोकायुक्त संगठन से हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भेज दिया गया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश लोकायुक्त कार्यालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है।



dg transfer


दो टीमों ने की थी एक साथ छापेमारी

सौरभ के ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई में काली कमाई से अर्जित संपत्ति के सबूत मिले थे, जिसमें करोड़ों की चल-अचल संपत्ति, गाड़ियां और नकदी शामिल थी। इसका मुद्दा विधानसभा में भी खूब उठा था।



DSp tranfer mp.


अन्य अधिकारियों के भी हो चुके तबादले

सौरभ शर्मा के ठिकानों पर कार्रवाई में शामिल डीजी जयदीप प्रसाद का भी ट्रांसफर हो चुका है। लोकायुक्त संगठन में फेरबदल का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले डीजी लोकायुक्त जयदीप प्रसाद का भी तबादला हो चुका है। अब डीएसपी स्तर के अधिकारियों के भी एक के बाद एक ट्रांसफर किए जा रहे हैं।



लोकायुक्त में कौन-कौन अधिकारी हुए इधर-उधर?

लोकायुक्त संगठन में लगातार तबादले हो रहे हैं। डीएसपी संजय शुक्ला को पीएचक्यू भेजा गया। तीन अन्य डीएसपी स्तर के अफसरों की प्रतिनियुक्ति खत्म की गई।चार अफसरों को अन्य इकाइयों में पदस्थ किया गया है। डीजी लोकायुक्त योगेश देशमुख ने इन तबादलों के आदेश जारी किए हैं।



नामवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना
संजय शुक्लाकार्यालय भोपालपुलिस मुख्यालय
अनिरुद्ध बाधियाकार्यालय इंदौरपुलिस मुख्यालय
रामदयाल मिश्राकार्यालय इंदौरपुलिस मुख्यालय
संजय जैनकार्यालय भोपालकार्यालय सागर
दिलीप झरवड़ेकार्यालय जबलपुरकार्यालय भोपाल
ब्रजमोहन द्विवेदीकार्यालय सागरकार्यालय भोपाल
मंजू सिंहकार्यालय सागरकार्यालय भोपाल

क्यों हटाए गए डीएसपी संजय शुक्ला?

विपक्ष का आरोप है कि डीएसपी संजय शुक्ला के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कुछ संवेदनशील जानकारी सामने आई थी, जिससे कुछ प्रभावशाली लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती थीं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है और इसका किसी भी कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं है।



यह भी पढ़ें: सहायक कंट्रोलर बोले- मुस्लिम हूं इसलिए किया ट्रांसफर, HC ने कहा यह सामान्य सरकारी प्रक्रिया



यह भी पढ़ें: आदिवासी भूमि हड़पने के बढ़े मामले, पूर्व मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते बोले- ट्रांसफर या बेची नहीं जा सकती जमीन



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Bhopal News
  • लोकायुक्त
  • DSP transferred
  • mp police transfer
  • सौरभ शर्मा
  • Saurabh Sharma
  • bhopal saurabh sharma case