सयाजी होटल से जब्त पिस्ता में कलर, मूंगफली दाने में फंगस, सैंपल फेल, इन ब्रांड का घी भी फेल
Sanjay Gupta | Sept 02, 2026, 22:13 IST
sayaji-hotel-food-sample-fail-indore
सयाजी होटल का किचन भले ही खुल गया है लेकिन यहां से लिए गए फूड सैंपल फेल हो गए हैं। यहां से जब्त सेंपल की रिपोर्ट आ गई है। इसमें दो फूड उत्पाद सब स्टेंडर्ड आए हैं और दो अनसेफ आए हैं।
Indore. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर इंदौर जिला प्रशासन मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर शिवम वर्मा ने टीम बनाकर सयाजी होटल की भी जांच करवाई थी।
इस जांच में किचन में कॉकरोच और चूहों की गंदगी के बीच खाना बनते पाया गया था। किचन सील किया था हालांकि हाईकोर्ट की राहत के बाद किचन खुल गया। लेकिन अब यहां से जब्त फूड सेंपल की रिपोर्ट आ गई है।
सयाजी होटल, इंदौर से लिए गए खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें आया है पिस्ता कतरन पर हरा रंग चढ़ा हुआ है और खाने के लिए अनसेफ है। इसी तरह मूंगफली दानों में फंगस पाई है और यह दाने भी स्वास्थ्य के लिए अनसेफ है।
वहीं पनीर पैक और खुला, खोपरा बूरा के सैंपल सब स्टेंडर्ड पाए गए हैं, यानी यह भी खाने योग्य मानकों पर सही नहीं थे। कुल आठ सैंपल में से तीन सब स्टेंडर्ड, दो अनसेफ और तीन ही सही पाए गए हैं।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार कुछ दुकानों से घी के नमूने लिए गए थे। इनमें डुग्गू इंटरप्राइजेज, तलावली चंदा, इंदौर से लिए गए घी के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है।
इसमें श्रीमूल घी के 05 नमूने, गौसन्त घी के 02 नमूने, गूमर घी का 01 नमूना एवं श्री शुद्ध घी का 01 नमूना अनसेफ पाया गया है। यानी यह स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए गए हैं। इसी प्रकार कृष इंटरप्राइजेज, लसूडिया मोरी, इंदौर से लिए गए वास्तु घी के 07 नमूने भी असुरक्षित पाए गए हैं।
वहीं शिव शक्ति मिल्क एंड स्वीट्स सेंटर, विजयनगर, इंदौर से लिए गए दूध एवं दही के नमूने सही मिले, लेकिन पनीर एवं घी के नमूने अमानक पाए गए हैं। श्री कृष्णा दूध दही भंडार, स्कीम नंबर 78, इंदौर से लिए गए दूध का नमूना अमानक, जबकि मावा, घी एवं पनीर के नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं।
पाटीदार दूध डेयरी, रंगवासा, राऊ से लिया गया पनीर का नमूना अमानक पाया गया है। इसी प्रकार मां अम्बे दूध दही एवं किराना, सुदामा नगर, इंदौर से लिए गए दूध एवं दही के नमूने अमानक पाए गए हैं।
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर यारी अड्डा बार का निरीक्षण किया गया। मौके से सोयाबीन तेल, पनीर, आटा एवं तैयार ग्रेवी के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। इन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान किचन में साफ-सफाई नहीं पाए जाने तथा खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं होने के संबंध में नोटिस जारी किया जा रहा है।
इसी प्रकार बॉम्बे अस्पताल चौराहा, स्कीम नंबर 94 स्थित जैन रेस्टोरेंट का शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। मौके से तैयार कचौरी-समोसा, कचौरी मसाला, समोसा मसाला एवं तैयार पोहा के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला, यह रही वजह, अब इस तारीख को आने की संभावना
इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशनल फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क में कस्टम कर्मचारी भी शामिल
इंदौर नामांतरण घोटाला: 6 कर्मचारियों पर FIR, अफसरों की ID का हुआ था गलत इस्तेमाल
इंदौर में रोबोट और रेडिसन पर 170 करोड़ में बनेंगे फ्लाईओवर, IDA एरोसिटी भी बनाएगा
इस जांच में किचन में कॉकरोच और चूहों की गंदगी के बीच खाना बनते पाया गया था। किचन सील किया था हालांकि हाईकोर्ट की राहत के बाद किचन खुल गया। लेकिन अब यहां से जब्त फूड सेंपल की रिपोर्ट आ गई है।
सयाजी होटल से लिए गए 8 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त
वहीं पनीर पैक और खुला, खोपरा बूरा के सैंपल सब स्टेंडर्ड पाए गए हैं, यानी यह भी खाने योग्य मानकों पर सही नहीं थे। कुल आठ सैंपल में से तीन सब स्टेंडर्ड, दो अनसेफ और तीन ही सही पाए गए हैं।
घी के इन ब्रांड के 17 सैंपल फेल
इसमें श्रीमूल घी के 05 नमूने, गौसन्त घी के 02 नमूने, गूमर घी का 01 नमूना एवं श्री शुद्ध घी का 01 नमूना अनसेफ पाया गया है। यानी यह स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए गए हैं। इसी प्रकार कृष इंटरप्राइजेज, लसूडिया मोरी, इंदौर से लिए गए वास्तु घी के 07 नमूने भी असुरक्षित पाए गए हैं।
डेयरी के पनीर, घी भी हुए फेल
पाटीदार दूध डेयरी, रंगवासा, राऊ से लिया गया पनीर का नमूना अमानक पाया गया है। इसी प्रकार मां अम्बे दूध दही एवं किराना, सुदामा नगर, इंदौर से लिए गए दूध एवं दही के नमूने अमानक पाए गए हैं।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
इसी प्रकार बॉम्बे अस्पताल चौराहा, स्कीम नंबर 94 स्थित जैन रेस्टोरेंट का शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। मौके से तैयार कचौरी-समोसा, कचौरी मसाला, समोसा मसाला एवं तैयार पोहा के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला, यह रही वजह, अब इस तारीख को आने की संभावना
इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशनल फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क में कस्टम कर्मचारी भी शामिल
इंदौर नामांतरण घोटाला: 6 कर्मचारियों पर FIR, अफसरों की ID का हुआ था गलत इस्तेमाल
इंदौर में रोबोट और रेडिसन पर 170 करोड़ में बनेंगे फ्लाईओवर, IDA एरोसिटी भी बनाएगा
CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित
By VINAY VERMA
CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे
By Ashish Bhardwaj
70 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! रिटायरमेंट से 4 साल पहले होगी वेतन-पेंशन की जांच, समय पर गड़बड़ी होगी दूर
By Sourabh Bhatnagar
GAD के एक आदेश से छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, कई कॉलेजों की फीस तय नहीं, काउंसलिंग में हो रही परेशान
By Amresh Kushwaha
News Strike : MP में गांव अंधेरे में, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, बिजली संकट की पूरी पड़ताल
By Harish Divekar
पहले पास, फिर फेल! रिजल्ट की उलझन में फंसे छात्र, देर रात तक चलता रहा RDVV में प्रदर्शन
By Neel Tiwari
27% OBC आरक्षण पर दायर SLP में स्टे या अंतरिम राहत की मांग नहीं होने का दावा, OBC वर्ग के अधिवक्ताओं ने ही उठाए सवाल
By Neel Tiwari