सीहोर कारोबारी के बच्चों से राहुल ने की बातचीत, बोले- चिंता मत करो

Raj Singh | Dec 15, 2024, 08:36 IST
rahul gandhi...
मध्य प्रदेश के सीहोर के आष्टा में रहने वाले कारोबारी मनोज परमार ने दो दिन पहले अपनी पत्नी नेहा के साथ आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान मनोज परमार ने 5 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें उन्होंने ईडी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

मध्य प्रदेश के सीहोर के आष्टा में रहने वाले कारोबारी मनोज परमार ने दो दिन पहले अपनी पत्नी नेहा के साथ आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान मनोज परमार ने 5 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें उन्होंने ईडी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। मनोज ने लिखा था कि ईडी के अधिकारियों ने उन पर अपने बच्चों को भाजपा में शामिल करने का दबाव बनाया था। बता दें कि इसे लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासत गर्म है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मनोज परमार के बच्चों से फोन पर बात की।





'चिंता मत करो'

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर ईडी और बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही है। शनिवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आष्टा पहुंचे और मनोज परमार के बच्चों की राहुल गांधी से फोन पर बात कराई। मनोज परमार की बेटी ने राहुल गांधी से कहा कि हमने आपसे कभी कुछ नहीं मांगा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी आपने कुछ नहीं कहा। हम आपसे सिर्फ इतना ही मांगते हैं कि हमारे माता-पिता का निधन हो गया है, लेकिन हमें आपसे उम्मीद है। आप कम से कम एक बार हमारे पास तो आएंगे ना? राहुल गांधी ने बच्चों को सांत्वना देते हुए कहा कि चिंता मत करो।



सीहोर आ सकते हैं राहुल गांधी, ED के खिलाफ आंदोलन की तैयारी



राहुल ने बच्चों से क्या बातचीत की, जानें

कारोबारी दंपती ने किया सुसाइड, बच्चों ने राहुल गांधी को दी थी गुल्लक



लोकसभा तक पहुंचा मामला

बता दें कि आष्टा कारोबारी के आत्महत्या को लेकर लोकसभा में भी सवाल उठे। बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में आष्टा के कारोबारी मनोज परमार, उनकी पत्नी के सुसाइड का जिक्र करते कहा कि एक व्यक्ति ने संघर्ष शुरू किया। राहुल गांधी को बच्चे ने अपनी गुल्लक तोड़ृकर पैसे दिए। ईडी की गुंडागर्दी देखिए, उसके मां-बाप दोनों को मरना पड़ा। दोनों ने आत्महत्या कर ली। उनके बच्चे कह रहे कि ईडी के लोगों ने कहा कि तुम बीजेपी जॉइन करो और राहुल गांधी के खिलाफ बयान दे दो, इसके बाद हम तुमको फ्री कर देंगे। ये मध्यप्रदेश का मामला है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • राहुल गांधी
  • एमपी कांग्रेस
  • सीहोर न्यूज
  • MP
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर
  • सीहोर पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • कारोबारी मनोज परमार
  • मनोज परमार आष्टा
  • मनोज परमार सुसाइड केस