शहडोल में हॉस्टल की बदहाली, दीवार फांदकर कलेक्टर के पास पहुंच रहे बच्चे, 2 अधीक्षक सस्पेंड
Aman Vaishnav | Oct 15, 2026, 09:32 IST
शहडोल के सरकारी हॉस्टल में अव्यवस्था पर कलेक्टर की कार्रवाई
सरकार हर बच्चे की पढ़ाई, रहने और खाने-पीने के लिए लाखों रुपए खर्च करती है। बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं कि सरकारी हॉस्टलों में बच्चों को घर जैसा माहौल मिलेगा। वहीं मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सामने आई तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। यहां बच्चे आधी रात और सुबह-सुबह हॉस्टल की दीवार फांदकर बाहर निकलने को मजबूर हो गए।
शहडोल छात्रावास समस्या (Shahdol Hostel Issues )
हॉस्टलों में क्या-क्या थीं मुख्य कमियां?
- खराब भोजन: बच्चों को जो खाना दिया जा रहा था, उसकी गुणवत्ता बेहद खराब थी।
- पेयजल की समस्या: हॉस्टल में साफ और शुद्ध पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था।
- साफ-सफाई का अभाव : कमरों और परिसर में नियमित सफाई नहीं हो रही थी।
- अधीक्षकों का रवैया : बच्चों का आरोप था कि अधीक्षकों का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं था। साथ ही शिकायत करने पर ध्यान नहीं दिया जाता था।
- अव्यवस्थाएं : बिजली, सोने के लिए बिस्तर, स्वास्थ्य जांच और पढ़ाई-लिखाई की सामग्री का भारी अभाव बना हुआ था।
100 से ज्यादा अधघिकारी की लगाई ड्यूटी
इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर के 100 से अधिक अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। यह अफसर अचानक हॉस्टल पहुंचेंगे और वहां रहने, खाने, बिजली, पानी, भवन की हालत और अधीक्षकों के बर्ताव तक की पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
लापरवाह स्टाफ पर गिरी गाज
- दो छात्रावास अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
- दो अधीक्षकों को उनके पद से हटा दिया गया है।
- तीन अधीक्षकों की सालाना वेतन वृद्धि रोक दी गई है।
- सात अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
क्या अब बदलेगी हॉस्टलों की सूरत?
FAQ
1. शहडोल सरकारी छात्रावासों के बच्चे क्यों प्रदर्शन कर रहे थे?
शहडोल के हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राएं खराब खाने से परेशान थे। साथ ही साफ पानी की कमी और गंदगी से भी परेशान थे। वहां पढ़ाई का माहौल भी ठीक नहीं था। अधीक्षकों का व्यवहार भी उनके साथ सहयोग वाला नहीं था। अपनी समस्याएं कलेक्टर तक पहुंचाने के लिए छात्र-छात्राओं को हॉस्टल से बाहर निकलकर पैदल जाना पड़ा।
लाड़ली बहना योजना में नए रजिस्ट्रेशन कब होंगे? दो मंत्रियों के अलग-अलग बयान से बढ़ा कन्फ्यूजन
By Sourabh Bhatnagar
मोहन कैबिनेट की बैठक आज, एमपी के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल कॉरिडोर समेत कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
By Amresh Kushwaha
सीएम मोहन यादव का दौरा, कैबिनेट बैठक के बाद कई विभागों के करेंगे चर्चा, रात को गरबा महोत्सव में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन: मां स्कंदमाता की पूजा से सीखें टीम लीडरशिप और मेंटरशिप के गुण, ऐसे करें मां को खुश
By Kaushiki
शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन: मां स्कंदमाता की पूजा से सीखें टीम लीडरशिप और मेंटरशिप के गुण, ऐसे करें मां को खुश
By Kaushiki
शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन: मां स्कंदमाता की पूजा से सीखें टीम लीडरशिप और मेंटरशिप के गुण, ऐसे करें मां को खुश
By Kaushiki
भोपाल में वायु प्रदूषण पर NGT सख्त, अफसरों को दो सप्ताह की मोहलत, 18 नवंबर को सुनवाई
By Sandeep Kumar