शिंदे की शिवसेना ने कलेक्टर की टेबल पर रखी शराब की बोतलें, सबूतों के साथ लगाए ये आरोप
Vikram Jain | Sept 10, 2024, 18:36 IST
Shiv Sena accused of selling liquor at overrate in Dewas
देवास में शिवसेना (शिंदे) ने जनसुनवाई में कलेक्टर की टेबल पर शराब की बोतलें, बिल पेश करते हुए शहर में ओवर रेट में शराब बेचे जाने के आरोप लगाए है। मामले में कलेक्टर ने आबकारी विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के देवास में ओवर रेट में शराब बिक्री को लेकर शिवसेना ( शिंदे) ने जिला प्रशासन से शिकायत की है। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे शिवसेना के नेताओं ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता (Dewas Collector Rishav Gupta) की टेबल पर शराब की बोतलें रख दी। सबूत पेश करते हुए शिवसेना (शिंदे) ने आरोप लगाए कि शराब दुकानों पर एमआरपी से ज्यादा रेट पर शराब बेची जा रही है। मामले में कलेक्टर ने आबकारी विभाग को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
शिवसेना (शिंदे) जिलाध्यक्ष सुनिल वर्मा ने कलेक्टर को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि देवास शहर में आबकारी विभाग के तहत आने वाली शराब दुकानों पर एमआरपी से ज्यादा रेट पर शराब बेची जा रही है। ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर अवैध वसूली की जा रही है।
शिवसेना ने कलेक्टर की टेबल पर ऑनलाइन बिल की रसीद, शराब खरीदते हुए फोटो, खरीदी गई शराब रखते हुए ओवर रेट पर शराब बेचे के आरोप लगाए हैं। शिवसेना ने शराब दुकानों का नाम और लोकेशन भी बताई।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
शिवसेना का कहना है कि शराब दुकान संचालक पर सरकार के नियमों की अनदेखी कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। शराब दुकानों पर आबकारी अधिनियम के विपरीत शराब बेची हो रही है। शिवसेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।
शराब दुकानों पर ग्राहकों से हो रही धोखाधड़ी
सबूत में पेश किए बिल, फोटो, शराब बोतल
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
शिवसेना ने दी चेतावनी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari