लाड़ली बहनें बनेंगी लखपति! केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया रोडमैप
Deeksha Nandini Mehra | Aug 19, 2024, 08:40 IST
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एमपी दौरा
केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने एमपी में लाड़ली बहना योजना के विस्तार का ऐलान किया। महिलाओं की सालाना आय 1 लाख से ज्यादा करने का लक्ष्य बताते हुए रोडमैप बताया है।
मध्य प्रदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh) इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा का दौरा कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने सीहोर (Sehore) में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इससे पहले शनिवार को उन्होंने बुधनी (Budhni) और रेहटी (Rehti) में तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली और जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत करने वाले शिवराज सिंह चौहान, जो महिलाओं के हितों के लिए हमेशा से खड़े रहे हैं, ने योजना के विस्तार के लिए बड़ा प्लान तैयार करने की बात कही है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट (Tweet) भी किया है।
रविवार को शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले (Sehore District) के लाड़कुई (Ladkui) से भैरुंदा (Bhairunda) तक तिरंगा यात्रा निकाली और रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) उत्सव में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने सीएम राइज स्कूल (CM Rise School) के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने इछावर (Ichhawar) में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय (Ministry of Agriculture & Farmers' Welfare) और ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) भारत को विकसित बनाने के हर संभव प्रयास करेंगे।
अपने दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने हर जगह लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना ने करोड़ों महिलाओं और युवतियों की जिंदगी बदल दी है। अब कई अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र (Maharashtra), ओडिशा (Odisha), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और दिल्ली (Delhi) में भी इसी तर्ज पर योजनाएं शुरू की जा रही हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों (Ladli Behna) के लिए अगले प्लान की भी जानकारी दी। उनका लक्ष्य है कि इन महिलाओं की सालाना आय 1 लाख रुपए से ज्यादा हो जाए। इसके लिए स्व-सहायता समूहों (Self-help Groups) के माध्यम से उन्हें लखपति क्लब (Lakhpati Club) में शामिल किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) की उपस्थिति में महाराष्ट्र (Maharashtra) में लखपति दीदी (Lakhpati Didi) कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें 11 लाख दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद भी महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के नए प्रयास किए जाएंगे ताकि कोई महिला गरीब न रहे। इस संबंध में उन्होंने अपने एक्स हेंडल (X Handle) पर भी ट्वीट किया है।
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर-भोपाल हाईवे (Sehore-Bhopal Highway) पर जहांगीर पुरा जोड़ (Jahangir Pura Jod) पर पत्रकारों से बातचीत की, जहां उन्होंने लाड़ली बहनों को लखपति बनाने का आश्वासन दिया।
विकसित भारत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने मुझे दो काम सौंपे हैं -
- कृषि का विकास एवं किसान का कल्याण।
- बहनों को लखपति बनाना। pic.twitter.com/4xA0syfHr8
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 18, 2024
कई राज्यों में लाड़ली बहना की तर्ज पर योजनाएं शुरू
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
- माननीय श्री @ChouhanShivraj जी pic.twitter.com/a9gQH2h7Au
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 18, 2024
बहनों को लखपति बनाने का प्लान
उन्होंने यह भी बताया कि 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) की उपस्थिति में महाराष्ट्र (Maharashtra) में लखपति दीदी (Lakhpati Didi) कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें 11 लाख दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद भी महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के नए प्रयास किए जाएंगे ताकि कोई महिला गरीब न रहे। इस संबंध में उन्होंने अपने एक्स हेंडल (X Handle) पर भी ट्वीट किया है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव में 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
- माननीय श्री @ChouhanShivraj जी pic.twitter.com/v7bNt73K73
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 17, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA