शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन, पिता ने आशीर्वाद के साथ दी यह सीख

Vikram Jain | Feb 15, 2025, 22:57 IST
shivraj singh chouhan kunal ridhi marriage nature vow
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह और रिद्धि का विवाह हो चुका है, जिसमें दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन लिए। इस दौरान शिवराज सिंह ने खुद बेटे और बहू को आठवां वचन दिलाया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अब ससुर बन गए हैं। घर परिवार में खुशियां छाई हुईं हैं। शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान और रिद्धि वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। साथ ही कुणाल सिंह और रिद्धि ने अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन लिए। इस दौरान शिवराज ने खुद बेटे और बहू को आठवां वचन दिलाया। यह वचन 'प्रकृति की सेवा का प्रण' था। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पौधा जरूर लगाना।साथ ही दोनों को वचन दिलाने का वीडियो भी सामने आया है।



पिता ने बेटे और बहू को दिया आठवां वचन

विवाद की वर्षगांठ पर पेड़ जरूर लगाना...

शुक्रवार रात को कुणाल और रिद्धि की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। शिवराज सिंह चौहान ने बेटे और बहू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पर्यावरण ठीक रखने के लिए, तुम दोनों अपनी विवाह की वर्षगांठ पर पेड़ जरूर लगाना। हम पर्यावरण बचाने और दुनिया को कष्ट नहीं हो उसके लिए भी जीवन भर काम करते रहें। अपना जीवन सिर्फ होने लिए न रहे, लोगों और समाज के लिए रहे। परोपकार का काम करते रहें।



shivraj singh chouhan kunal ridhi marriage nature vow


ये खबर भी पढ़ें...



शादी के बंधन में बंधे शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल, देखें खास तस्वीरें



बेटे की हल्दी में पत्नी का हाथ पकड़कर जमकर नाचे शिवराज सिंह चौहान, देखें जबरदस्त डांस का Video





नव दंपति ने किया पौधरोपण

इसके बाद नव दंपति कुणाल सिंह और रिद्धि ने पौधरोपण किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने बेटे और बहू की पौधा लगाने में मदद भी की। साथ ही पिता शिवराज सिंह, मां साधना सिंह और अन्य परिवार के सदस्यों ने एक साथ फोटो भी खिंचवाया। बता दें कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह कई सालों से पौधारोपण करते आ रहे हैं, साथ ही वे समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश देते रहते हैं। शिवराज सिंह हमेशा से ही पौधारोपण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते रहे हैं।



shivraj singh chouhan


रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है....

शादी समारोह संपन्न होने के बाद सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि इष्ट देव की कृपा, पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी स्नेहीजनों की मंगलकामनाओं से बेटे कुणाल और रिद्धि की वरमाला और आशीर्वाद समारोह सानंद संपन्न हुआ। रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है। अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए दिल गर्व और खुशी से भर गया। आप सभी आत्मीयजनों का आभार, जिन्होंने अपनी उपस्थिति, प्यार व आशीर्वाद से इस विशेष दिन को और यादगार बना दिया। उन्होंने आगे लिखा यह दिन हमेशा हमारी यादों में बसेगा और आपकी शुभकामनाएं कुणाल एवं रिद्धि के नए जीवन की आधारशिला बनेंगी। नए सफर की इस खूबसूरत शुरुआत पर कुणाल और रिद्धि को अनगिनत शुभकामनाएं और अनंत आशीर्वाद।



ये खबर भी पढ़ें...



शिवराज के छोटे बेटे की शादी में पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, सीएम योगी, मंत्री गडकरी समेत कई मेहमान



शिवराज सिंह के घर शादी की धूम, बेटे कुणाल की सगाई की रस्में शुरू



Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • शिवराज सिंह चौहान
  • SHIVRAJ SINGH CHOUHAN
  • मध्य प्रदेश
  • कुणाल सिंह चौहान
  • शिवराज के बेटे की शादी
  • कुणाल और रिद्धि की शादी
  • आठवां वचन