शिवराज सिंह के घर शादी की धूम, बेटे कुणाल की सगाई की रस्में शुरू

Manish Kumar | Feb 07, 2025, 19:39 IST
Share
Kunal Singh Chauhan Wedding
Kunal Singh Chauhan Wedding

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सगाई की तस्वीरें शिवराज ने खुद के सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वैलेंटाइन डे पर कुणाल और रिद्धि जैन सात फेरे लेंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर शादी की धूम मची हुई है। उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। कुणाल की शादी उनके बचपन की दोस्त रिद्धि जैन के साथ हो रही है। शादी के पहले लगुन पढ़ने का कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है,
"आज हमारे परिवार में सौभाग्य का उदय हुआ है। हमारे छोटे सुपुत्र कुणाल का शुभ विवाह स्वाति और संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन के साथ संपन्न होने जा रही है। आज जैन परिवार हमारे यहां लगुन लेकर आया और विधिवत लगुन पढ़ने का कार्यक्रम पंडित राजोरिया द्वारा संपन्न कराया गया।"

यह खबर भी पढ़ें...

कृषि मंत्री शिवराज के बेटे का रिसेप्शन और किसानों संग बैठक एक ही दिन, जीतू ने जमकर घेरा

निवास पर हुई सगाई की रस्म

इस मौके पर जैन परिवार शिवराज सिंह के निवास पर सगाई की रस्म निभाने पहुंचा। पंडित राजोरिया द्वारा विधिवत कार्यक्रम कराया गया। जैन परिवार ने उनसे बारात लाने का निमंत्रण भी दिया। शिवराज सिंह ने कहा, "जैन परिवार ने हमें बारात लेकर आने का निमंत्रण दिया। अब हम 14 फरवरी को बारात लेकर जाएंगे। बेटी रिद्धि हमारी बहू बनेगी, परिवार के गौरव को बढ़ाएगी और परंपरायें निभाएगी।"

यह खबर भी पढ़ें...

वैलेंटाइन डे पर होगी शिवराज के छोटे बेटे की शादी, मार्च में कार्तिकेय चढ़ेंगे घोड़ी

मार्च में बड़े बेटे की शादी

छोटे बेट कुणाल के बाद बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी भी मार्च में होने जा रही है। कार्तिकेय की शादी राजस्थान के उदयपुर में 5 और 6 मार्च को अमानत बंसल से होगी। अमानत, लिबर्टी शू कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं।

यह खबर भी पढ़ें...

शिवराज ने कार्तिकेय और कुणाल की शादी का PM मोदी को दिया न्योता

शिवराज सिंह चौहान के घर इस वक्त खुशियों का माहौल है। परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शादी की तैयारियों में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गईं तस्वीरों में खुशी साफ झलक रही है।

यह खबर भी पढ़ें...

शादी के बंधन में बंधेंगे जीत अडानी-दिवा, इस रीति से होंगे फेरे

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • शिवराज सिंह चौहान
  • सगाई
  • शादी
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • शादी की रस्म
  • कुणाल सिंह चौहान
  • Ridhi Jain
  • shivraj chouhan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती