कृषि मंत्री शिवराज के बेटे का रिसेप्शन और किसानों संग बैठक एक ही दिन, जीतू ने जमकर घेरा

Sourabh Bhatnagar | Jan 30, 2025, 12:24 IST
Share
thesootr
thesootr

जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर किसान आंदोलन को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शंभू-खनौरी बॉर्डर पर पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि शंभू-खनौरी बॉर्डर पर पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पटवारी ने केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा।

किसान नेताओं के साथ बैठक की तारीख पर विवाद

जीतू पटवारी ने दावा किया कि कृषि मंत्री ने 14 फरवरी को शाम 5 बजे किसान नेताओं से बातचीत के लिए समय तय किया है। लेकिन इसी दिन मंत्री के पुत्र के विवाह का रिसेप्शन भी रखा गया है। पटवारी ने इसे किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज करने का प्रमाण बताया है।

वायरल पत्र का हवाला

पटवारी ने संयुक्त सचिव प्रिय रंजन द्वारा किसानों को भेजे गए एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि इस पत्र में किसान संगठनों से 14 फरवरी को चंडीगढ़ में बातचीत के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजना से सरकार की मंशा पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को ही केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपने पुत्र की शादी का रिसेप्शन भी रखा है! जब कृषि मंत्री ही गायब होंगे, तो किसानों से जुड़े मुद्दों में खाद कौन डालेगा?

एक साल से जारी है किसान आंदोलन

पटवारी ने कहा कि 15 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद भी आंदोलन जारी है। किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, जिस कारण आंदोलन एक साल से चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार वास्तव में गंभीर होती, तो वह इस तरह बैठक और पारिवारिक कार्यक्रम की तारीखों का टकराव नहीं करती।

बीजेपी का पलटवार

इस पर बीजेपी के प्रदेश सह प्रवक्ता सचिन सक्सेना ने कहा कि जीतू पटवारी को किसानों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी, तब किसानों को कर्ज माफी का झूठा वादा किया गया था। सक्सेना ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान हितों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

वैलेंटाइन डे पर होगी शिवराज के छोटे बेटे की शादी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही खुशियों की बहार आने वाली है। उनके दोनों बेटों की शादी की तारीखें तय हो चुकी हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल चौहान और रिद्धि जैन की शादी 14 फरवरी 2025 (वैलेंटाइन डे) वाले दिन होगी, जबकि बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल मार्च में सात फेरे लेंगे।

छोटे बेटे कुणाल की शादी के लिए भोपाल की एक भव्य होटल को बुक किया गया है। इस दिन को खास बनाते हुए यह शादी वैलेंटाइन डे के दिन आयोजित की जाएगी। वहीं, बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी का कार्यक्रम उदयपुर के एक प्रतिष्ठित स्थल पर होगा।

शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल चौहान

6deea8e1-ab2
6deea8e1-ab2


शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी 5 और 6 मार्च 2025 को राजस्थान के उदयपुर में होगी।

cf47c9a2-e2c
cf47c9a2-e2c


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CONGRESS
  • BJP
  • जीतू पटवारी
  • केंद्र सरकार
  • Political News
  • किसान आंदोलन
  • किसान आंदोलन वार्ता विफल
  • दिल्ली किसान आंदोलन
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
एमपी में फिर बढ़ेगा बिजली बिल, 100 यूनिट पर 2.46 रुपए और 500 पर 14.31 रुपए लगेंगे एक्सट्रा

By Aman Vaishnav

एमपी में फिर बढ़ेगा बिजली बिल, 100 यूनिट पर 2.46 रुपए और 500 पर 14.31 रुपए लगेंगे एक्सट्रा
बस्तर में भारी बारिश से इंद्रावती नदी उफान पर, 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 833 लोगों का रेस्क्यू

By Harrison Masih

बस्तर में भारी बारिश से इंद्रावती नदी उफान पर, 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 833 लोगों का रेस्क्यू
टेराकोटा कलाकार चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय पुरस्कार, ललित कला अकादमी ने किया चयन

By Jageshwar prasad

टेराकोटा कलाकार चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय पुरस्कार, ललित कला अकादमी ने किया चयन
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: दो घंटे के अंदर सारे टिकट खत्म, अब 10% एडवांस के नाम पर पैसे ऐंठ रहे साइबर ठग

By Aman Vaishnav

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: दो घंटे के अंदर सारे टिकट खत्म, अब 10% एडवांस के नाम पर पैसे ऐंठ रहे साइबर ठग
सीएम विष्णुदेव साय का शेड्यूल: मंत्रालय और युवा संवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का शेड्यूल: मंत्रालय और युवा संवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बगलामुखी मंदिर चढ़ावा चोरी जांच: तीन महीने बाद भी कलेक्टर के पास न रिपोर्ट, न जवाब

By Atul Dwivedi

बगलामुखी मंदिर चढ़ावा चोरी जांच: तीन महीने बाद भी कलेक्टर के पास न रिपोर्ट, न जवाब
सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक आज, दमोह-कटनी फोरलेन के 1745 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी

By Aman Vaishnav

सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक आज, दमोह-कटनी फोरलेन के 1745 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी