शोभा ओझा ने प्रदेशाध्यक्ष को भेजा था मैसेज- बहन की तबीयत नाजुक, इसलिए अभी पार्टी का काम नहीं कर पाऊंगी, प्रभार से हटीं

Rahul Garhwal | Apr 03, 2024, 21:06 IST
Share
Shobha Ojha refused to do Congress party work citing sisters health
Shobha Ojha refused to do Congress party work citing sisters health

मध्यप्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने कांग्रेस का काम करने से इनकार कर दिया। उनकी बहन की तबीयत नाजुक है, इसलिए वे चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी नहीं संभाल पाएंगी। ओझा ने द सूत्र को मैसेज करके कारण बताया।

Shobha Ojha Told The Reason For Leaving The Charge

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मप्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और सत्यनारायण पटेल को चुनाव प्रभारी बनाया था। लेकिन कार्यकर्ताओं ने ओझा को मठाधीश बताते हुए विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद अब प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने ओझा की जगह पर आगर-मालवा के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े को प्रभार देने के आदेश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा था कि कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद ये फैसला लिया है, लेकिन अब इस मामले में ओझा ने द सूत्र को मैसेज करके प्रभार छोड़ने का कारण बताया है।

बहन की तबीयत खराब, दिल्ली में रहेंगी ओझा

msg 2
msg 2

ओझा ने बताया कि इस मामले में उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को वॉट्सएप पर पार्टी के कामों से कुछ सप्ताह के लिए मुक्त रखने का आग्रह किया था। दरअसल, उनकी बहन कैंसर पीड़ित हैं और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। अचानक उनका स्वास्थ्य गंभीर हो गया। इसके लिए ओझा ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को बताया कि अभी गहन चिकित्सा उनकी चलेगी और इस नाजुक दौर में वह बहन के साथ खड़ी होना चाहती हैं, इसलिए दिली इच्छा होने के बाद भी कुछ हफ्तों तक पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन नहीं कर पाऊंगी। इसलिए मेरी मनोदशा को समझते हुए, उम्मीद है आपके द्वारा सौंपे गए दायित्वों से कुछ हफ्तों तक मुख्त रखेंगे।

कार्यकर्ताओं ने खुलकर जताया था ओझा का विरोध

सोशल मीडिया पर इंदौर एक से कांग्रेस नेता अनूप शुक्ला और अन्य ने लिखा था कि 'कांग्रेस ने इंदौर से लोकसभा प्रभारी शोभा ओझा को बनाया है, जो कि स्वयं कभी चुनाव नहीं जीतीं, न ही कार्यकर्ताओं में पकड़ है, ऐसे मठाधीश को प्रभारी बनाया गया है।' यह भी लिखा गया है कि 'ऐसी ही स्थिति रही तो कांग्रेस प्रत्याशी 8 लाख से अधिक वोट से हारेगा।'

ये खबर भी पढ़िए..

राहुल गांधी की संपत्ति 5 साल में 4.50 करोड़ रुपए बढ़ी, FIR तीन गुना हो गई, शेयर में ज्यादा कर रहे निवेश

वैसे भी इंदौर बीजेपी का गढ़

इंदौर सीट की बात करें तो वैसे ही कांग्रेस यहां 1989 से चुनाव नहीं जीती है। ये पूरी तरह से बीजेपी का गढ़ बन गई है। बीते चुनाव 2019 में तो कांग्रेस के पंकज संघवी बीजेपी के शंकर लालवानी से रिकॉर्ड 5.47 लाख वोट से हारे थे और अब बीजेपी 8 लाख से अधिक वोट से जीत का मिशन लेकर चली है।

Lok Sabha Elections | Shobha Ojha refuses to do election work | Shobha Ojha sister health critical | शोभा ओझा का चुनाव का काम करने से इनकार | शोभा ओझा की बहन की तबीयत नाजुक

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Shobha Ojha
  • शोभा ओझा
  • Shobha Ojha refuses to do election work
  • Shobha Ojha sister health critical
  • शोभा ओझा का चुनाव का काम करने से इनकार
  • शोभा ओझा की बहन की तबीयत नाजुक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा