सीधी रेप केस : आवाज बदलकर आदिवासी छात्राओं से रेप करने वाले के घर चलेगा बुल्डोजर

Shreya Nakade | May 25, 2024, 15:11 IST
सीधी रेप केस बुल्डोजर एक्शन
मध्य प्रदेश के सीधी में 7 आदिवासी लड़कियों को अपने झांसे में फंसाकर रेप करने वाले आरोपियों के घर पर सीएम मोहन यादव के निर्देश पर बुल्डोजर चलेगा।

सीधी रेप कांड में सीएम मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है। 7 आदिवासी लड़कियों से रेप करने वाले आरोपियों के घर अब बुल्डोजर चलाया जाएगा। इसके अलावा CM यादव के निर्देश पर SIT भी गठित कर दी गई है। यह टीम पूरे मामले की जांच करेगी। बतां दे मध्य प्रदेश के सीधी से 7 आदिवासी लड़कियों से रेप करने का मामला सामने आया है। इस अपराध में तीन आरोपी शामिल थे। ये मैजिक वॉइस ऐप के जरिए अपनी आवाज महिला की आवाज में बदलकर लड़कियों से बात करते। कॉलेज की छात्राओं से स्कॉलरशिप के दस्तावेज लेने के नाम पर यह आरोपी उन्हें बुलाते और फिर उनका रेप करते।



पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया था


दिल दहला देने वाले इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति (30) समेत राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को पकड़ा है। ब्रजेश, राहुल और संदीप ने सीधी जिले के एक सरकारी कॉलेज के वॉट्सऐप ग्रुप से छात्राओं के फोन नंबर निकाले थे। इन फोन नंबर पर रंजना मैडम बनकर कई बार कॉल कर उन्हें विश्वास में लेते थे। विश्वास पूरी तरह जम जाने के बाद ये छात्राओं को फोन कर स्कॉलरशिप लेने के लिए जरूरी दस्तावेज तत्काल मंगवाने को कहते थे। साथ में यह भी कहते कि उनका लड़का बाइक से लेने आएगा। स्कॉलरशिप के लिए ये छात्राएं इनके झांसे में आतीं और अपराध का शिकार हो जाती थीं।



ये खबर भी पढ़िए...



साइबर अपराध का वीभत्स चेहरा, भोली- भाली आदिवासी लड़कियों को बनाया शिकार, 7 लड़कियों से रेप



ग्रुप से निकाले मोबाइल नंबर


ब्रजेश के एक दोस्त ने कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप से छात्राओं के मोबाइल नंबर निकाले। यहीं से घटनाक्रम शुरू हुआ। ब्रजेश अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर एक एक कर छात्राओं को फोन करता। मैजिक वॉइस एप से वह लड़की की आवाज में बात करता था। आरोपी बातचीत में कॉलेज की टीचर के नाम का इस्तेमाल करते थे। छात्राओं को किसी तरह का संदेह ना हो, इसलिए उन्हें स्कॉलरशिप का झांसा दिया जाता। जब छात्राएं आरोपियों के झांसे में आ जाती तो उन्हें सुनसान इलाके में बुलाकर रेप किया जाता।



ये खबर भी पढ़िए...



अनपढ़ ब्रजेश ने यूट्यूब से सीखा वॉइस चेंज का तरीका, दो साल में कई छात्राओं से किया रेप



इस तरह आरोपी तक पहुंची पुलिस


पुलिस में शिकायत करने वाली एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी के दोनों हाथों पर जलने के निशान हैं। इससे पुलिस को मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति तक पहुंचने में आसानी हुई। सीधी पुलिस ने तीन दिन में आरोपियों को धरदबोचा। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने बाकी दो आरोपियों को भी धरदबोचा।



विशेष दल गठित कर दिए जांच के निर्देश


सीधी रेप कांड को लेकर रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार ने जांच दल गठित करने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के लिए कुसमी जिला सीधी की एसडीओपी रोशनी सिंह के नेतृत्व में इस टीम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गंभीरता से जांच करने और मामले के सभी पहलुओं पर बारिकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि ठोस सबूत इकट्ठा कर 7 दिन के अंदर साक्ष्य प्रस्तुत करें।





thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • बुलडोजर
  • सीधी रेप कांड
  • सीधी रेप
  • आदिवासी लड़कियों से रेप