अनपढ़ ब्रजेश ने यूट्यूब से सीखा वॉइस चेंज का तरीका, दो साल में कई छात्राओं से किया रेप

Shreya Nakade | Updated:
Share
सीधी रेप केस
सीधी रेप केस

मध्‍य प्रदेश के सीधी रेप केस में नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी ब्रजेश ने यूट्यूब के जरिए आवाज बदलने का तरीका सीखा। पीड़ित लड़की ने उसके हाथ पहचानकर आरोपी को पकड़वाया...

एक छात्रा ने आरोपी के जले हाथ देखे थे, इसी से पुलिस को उसे खोजने में आसानी हुई


रविकांत दीक्षित @ भोपाल

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कॉलेज में पढ़ने वाली सात आदिवासी छात्राओं से बलात्कार ( tribal girls rape ) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलात्कार पीड़िताओं की संख्या और भी बढ़ सकती है। फिलहाल इस रेप कांड की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति है। सीधी रेप कांड में पुलिस आज आधिकारिक खुलासा करेगी।

आरोपी ब्रजेश अनपढ़ है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। 30 साल के ब्रजेश ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी को उसने छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी से उसकी एक बच्ची है। बीते वर्षों में वह महाराष्ट्र के कल्याण और नासिक में रोलिंग मिल में काम कर चुका है। इसके बाद वह जबलपुर पहुंचा और वहां उसे रोलिंग मिल में काम मिल गया। दो साल पहले हुए एक हादसे में उसके दोनों हाथ जल गए थे। इसके बाद उसने रोलिंग मिल का काम छोड़ दिया था।

दो दोस्तों के साथ की पूरी वारदात


सूत्रों के मुताबिक, फुरसत के दिनों में वह यूट्यूब पर वीडियो देखता रहता था। यहीं से उसे मैजिक वॉइस एप की जानकारी मिली। ज्यादा खोजबीन के बाद उसने अपने फोन में magic voice app डाउनलोड कर लिया। यहीं से पूरा खेल शुरू हुआ। उसने अपने दो दोस्तों राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को साथ में लिया और आदिवासी छात्राओं को झांसे में लेने की साजिश रची।

ये खबर भी पढ़िए...

साइबर अपराध का वीभत्स चेहरा, भोली- भाली आदिवासी लड़कियों को बनाया शिकार, 7 लड़कियों से रेप

ग्रुप से निकाले मोबाइल नंबर


ब्रजेश के एक दोस्त ने कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप से छात्राओं के मोबाइल नंबर निकाले। यहीं से घटनाक्रम शुरू हुआ। ब्रजेश अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर एक एक कर छात्राओं को फोन करता। मैजिक वॉइस एप से वह लड़की की आवाज में बात करता था। आरोपी बातचीत में कॉलेज की टीचर के नाम का इस्तेमाल करते थे। छात्राओं को किसी तरह का संदेह ना हो, इसलिए उन्हें स्कॉलरशिप का झांसा दिया जाता। जब छात्राएं आरोपियों के झांसे में आ जाती तो उन्हें सुनसान इलाके में बुलाकर रेप किया जाता।

ये खबर भी पढ़िए...

रेप से जन्मे बेटे ने मां को दिलाया इंसाफ, 30 साल बाद दोषी को सजा

बदनामी के डर से नहीं की शिकायत


पहले तो बदनामी के डर से ये छात्राएं शिकायत करने से बच रही थीं। हालांकि जब छात्राओं की हिम्मत जवाब दे गई तो चार स्टूडेंट्स ने पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पहले ब्रजेश और फिर उसके दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीन महीने से छात्राओं से बलात्कार कर रहे थे। लेकिन माना जा रहा है कि ब्रजेश यह काम करीब 2 साल से कर रहा था। पुलिस अधिकारी इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि आरोपियों ने कितनी छात्राओं को शिकार बनाया है।

ये खबर भी पढ़िए...

कैमरे की रिकॉर्डिंग से उजागर की सगे बाप की करतूत, सात साल से बेटी से रेप कर रहा था वहशी

इस तरह आरोपी तक पहुंची पुलिस


पुलिस में शिकायत करने वाली एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी के दोनों हाथों पर जलने के निशान हैं। इससे पुलिस को मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति तक पहुंचने में आसानी हुई। सीधी पुलिस ने तीन दिन में आरोपियों को धरदबोचा। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने बाकी दो आरोपियों को भी धरदबोचा।

और भी ज्यादा हो सकती है पीड़ितों की संख्या


इस मामले में आईजी रीवा रेंज महेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि आरोपी मैजिक ऐप के जरिए छात्राओं से लड़की की आवाज में बात करते थे। उन्हें स्कॉलरशिप के लिए सुनसान जगह पर बुलाकर बलात्कार किया जाता था। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अभी तक आरोपियों ने सात छात्राओं से बलात्कार की बात कबूली है, पर ये संख्या अधिक भी हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है।

thesootr links






सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • magic voice app
  • आदिवासी छात्राओं से बलात्कार
  • tribal girls rape
  • मैजिक वॉइस एप
  • स्कॉलरशिप का झांसा
  • सीधी रेप कांड
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच