सिंगरौली हादसा : गुस्साए ग्रामीणों ने अडानी ग्रुप की 5 बसों और 3 ट्रकों को आग लगाई

Sandeep Kumar | Feb 15, 2025, 08:09 IST
singeroli-accident-adani
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। यहां कोयले से लदे हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की जान चली गई। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक-बस समेत आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी।

सिंगरौली में एक सड़क हादसे के दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और उन्होंने अडानी कंपनी के पांच बसों और तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसक घटना में एक बस और एक ट्रक में तोड़फोड़ भी की गई। घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और एसपी मनीष खत्री भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।



ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में सड़क हादसा, घायल जिला शिक्षा अधिकारी की मौत



दो युवकों की दर्दनाक मौत

ये खबर भी पढ़िए...सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर ने छह लोगों की ली जान



ग्रामीणों का आक्रोश

ये खबर भी पढ़िए...MP में बड़ा हादसा, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत



आगजनी की घटनाओं का सिलसिला

घटना के बाद, ग्रामीणों ने एक के बाद एक पांच बसों और तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उनकी कार्रवाई में हस्तक्षेप किया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिनमें बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू शामिल थे, जिनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए और उन्हें अस्पताल भेजा गया।



ये खबर भी पढ़िए...पन्ना के सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल



कंपनी के कर्मचारियों की स्थिति

आगजनी और हिंसा के कारण कंपनी के कर्मचारियों की स्थिति भी कठिन हो गई। घटना के बाद शाम के समय लगभग 8 बजे जब जनरल शिफ्ट खत्म हो रही थी, तो 5 बसें कर्मचारियों को लेकर बाहर आईं। इन बसों में करीब 200 कर्मचारी सवार थे। लेकिन भीड़ के देखे जाने के बाद सभी कर्मचारी और ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गए। इसके बाद शाम की शिफ्ट के कर्मचारी भी काम पर नहीं पहुंचे।











Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • अडानी गौतम
  • अडानी ग्रुप
  • सिंगरौली न्यूज
  • सड़क हादसा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news