सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर ने छह लोगों की ली जान

Jitendra Shrivastava | Feb 02, 2025, 23:07 IST
Share
thesootr
sonbhadra-road-accident-six-dead Photograph: (thesootr)

सोनभद्र जिले के रानीताली गांव में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हुई। अनियंत्रित ट्रेलर के डिवाइडर तोड़ने से कार और ट्रक चपेट में आ गए। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सोनभद्र (Sonbhadra) के हाथीनाला थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसा (road accident) हुआ। यह हादसा रानीताली गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग (Varanasi-Shaktinagar Road) पर हुआ। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को चोपन सीएचसी (CHC) से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

कैसे हुआ हादसा?

चोपन की ओर से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर (divider) तोड़ते हुए दूसरी लेन में चला गया। इसी दौरान हाथीनाला की तरफ से आ रही तेज गति की क्रेटा (Creta) कार ट्रेलर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें...

सागर में सड़क हादसा, 4 मजदूरों की मौत, बोलेरो के उड़ गए परखच्चे

मृतकों और घायलों की स्थिति

हादसे में ट्रेलर चालक और एक ट्रक चालक भी मारे गए। घायलों को मौके पर पहुंचे हाथीनाला और चोपन थाने की पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। क्रेटा में सवार लोग छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अंबिकापुर (Ambikapur) के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में चालक सनाउल्लाह (40) और रवि मिश्रा की पहचान हो गई है।

ये खबर भी पढ़े...

यूपी में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, कई घायल

शिवपुरी हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, जिंदा जले ट्रक ड्राइवर और हेल्पर

घटना के बाद का हाल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जैसे डीएम बद्रीनाथ सिंह (DM Badrinath Singh) और एसपी अशोक कुमार मीणा (SP Ashok Kumar Meena) घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें...

उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की हुई मौत, कार के उड़े परखच्चे

ट्रैफिक कई घंटों रुका रहा

हादसे के कारण हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए वाहनों को हटाने का प्रयास किया। हाईवे पर आवागमन देर रात तक प्रभावित रहा। घटना के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • यूपी न्यूज
  • Road Accident
  • सड़क हादसा
  • देश दुनिया न्यूज
  • महाकुंभ
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: किसानों को ट्रैक्टर-बुलेट तो 102 छात्रों को मिलेंगे एक-एक लाख, इस सिंगर की आवाज से सजेगी शाम...

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: किसानों को ट्रैक्टर-बुलेट तो 102 छात्रों को मिलेंगे एक-एक लाख, इस सिंगर की आवाज से सजेगी शाम...
मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस: कैसे चार हिस्सों से मिलाकर बना भारत का दिल कहलाने वाला खूबसूरत राज्य एमपी

By Kaushiki

मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस: कैसे चार हिस्सों से मिलाकर बना भारत का दिल कहलाने वाला खूबसूरत राज्य एमपी
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था! शाम 6 बजे से कई रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट

By Sandeep Kumar

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था! शाम 6 बजे से कई रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट
आत्मसमर्पित माओवादी निकले जंगल में छिपे 21 लाख रुपए निकालने, दो पूर्व महिला नक्सलियों समेत तीन गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

आत्मसमर्पित माओवादी निकले जंगल में छिपे 21 लाख रुपए निकालने, दो पूर्व महिला नक्सलियों समेत तीन गिरफ्तार
Rajasthan Top News: IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO
रायपुर में 1100 पेड़ों की कटाई पर बवाल: जंगल बचाने पेड़ों से लिपटे ग्रामीण, पुलिस से झड़प, फिल्म सिटी के लिए दूसरी जगह चुनने की मांग

By Umeshwari Baghel

रायपुर में 1100 पेड़ों की कटाई पर बवाल: जंगल बचाने पेड़ों से लिपटे ग्रामीण, पुलिस से झड़प, फिल्म सिटी के लिए दूसरी जगह चुनने की मांग
115 साल पहले कैसा था मध्य प्रदेश का इलाका? हर 10 हजार लोगों में से सिर्फ 60 पढ़ पाते थे अंग्रेजी

By Atul Dwivedi

115 साल पहले कैसा था मध्य प्रदेश का इलाका? हर 10 हजार लोगों में से सिर्फ 60 पढ़ पाते थे अंग्रेजी