उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की हुई मौत, कार के उड़े परखच्चे
Raj Singh | Oct 25, 2024, 12:50 IST
accident_ujjaine
उज्जैन में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति को खरोंच तक नहीं आई।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह दर्दनाक हादसा जिले से 50 किलोमीटर दूर नागदा के पास उज्जैन-जवार स्टेट हाईवे पर बेदावन्या गांव के पास हुआ है। हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक व्यक्ति को किसी तरह की चोट नहीं आई है।
यह हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार में सवार कुछ लोगों के शरीर के अंग भी कट गए। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार भारत पेट्रोलियम के ट्रक से टकरा गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। हादसे के शिकार सभी लोग इंदौर के रहने वाले हैं। खबरों की मानें तो ये सभी राजस्थान स्थित अजमेर शरीफ दरगाह दर्शन के लिए जा रहे थे।
इंदौर के गड्ढे में गिरकर अब डॉक्टर का हाथ टूटा, अस्पताल में भर्ती
हादसे का शिकार हुई इनोवा कार का नंबर एमपी 09 बीसी 7559 है। कार में ड्राइवर समेत 8 लोग सवार थे। इनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नागदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागदा तहसील अस्पताल पहुंचाया। इस दुखद घटना पर उज्जैन ग्रामीण एडिशनल एसपी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
thesootr links
हादसे में कार हुई पूरी तरह चकनाचूर
इंदौर के गड्ढे में गिरकर अब डॉक्टर का हाथ टूटा, अस्पताल में भर्ती
घटना की पुलिस कर रही जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta